Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ग्राहकों तक आंकड़े पहुंचाने के लिए टैम ने लॉन्च किया मोबाइल एप्प

tam-mob-app

टेलीविज़न दर्शक संख्या के आंकड़े प्रकाशित करने वाली टैम मीडिया रिसर्च ने अपने ग्राहकों (ब्रॉडकास्टरों, मीडिया एजेंसियों और विज्ञापनदाताओं) के लिए कहीं पर भी आसानी से आंकड़े उपलब्ध करवाने के लिए एक मोबाइल एप्प लॉन्च किया है।

tam-mob-app

tam-mob-app

टेलीविज़न दर्शक संख्या के आंकड़े प्रकाशित करने वाली टैम मीडिया रिसर्च ने अपने ग्राहकों (ब्रॉडकास्टरों, मीडिया एजेंसियों और विज्ञापनदाताओं) के लिए कहीं पर भी आसानी से आंकड़े उपलब्ध करवाने के लिए एक मोबाइल एप्प लॉन्च किया है।

इस एप्प का उद्देश्य साप्ताहिक टैम आंकड़ों को उनके रिलीज़ के साथ ही जल्दी और आसान तरीके से अपने ग्राहकों तक पहुंचाना है। टैम ग्राहकों के लिए विशेष रूप से बनाया गया यह टैम इंडिया मोबाइल एप्प आईफोन, एंड्रॉयड और ब्लैकबेरी ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए उपलब्ध है।

इसको एप्प स्टोर, गूगल प्ले और ब्लैकबेरी वर्ल्ड से डाउनलोड किया जा सकता हैं। यह हर गुरुवार को टैम आंकड़ें प्रकाशित होने के तुरंत बाद अपडेट किया जाएगा।

यह एप्प साप्ताहिक आधार पर अलग-अलग टीवी चैनल जैसे न्यूज़, मनोरंजन आदि, बाजारों, कार्यक्रमों और सप्ताह के दौरान चैनलों पर नए कार्यक्रमों के प्रमोशन की सूची को उपयोगकर्ताओं को उपलब्ध कराएगा। किसी भी समय यह पिछले चार हफ्तों के साथ नए सप्ताह के आंकड़े उपलब्ध कराएगा।
 
टैम का दावा है कि यह एप्प दुनिया भर में पहली बार किसी ने सोचा है और उद्योग के लिए इस तरह की पहल को मूर्त रूप दिया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन