Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

भारत24 से अदिति नागर की विदाई, अब इस चैनल की स्क्रीन पर दिखेंगी!

Portrait of a woman with long dark hair, wearing red stud earrings, looking to the side in an outdoor setting with a blurred green background.

पॉलिटिकल एडिटर अदिति नागर ने भारत24 से अपनी पारी समाप्त कर दी है। संस्थान ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं दी हैं। हालांकि, उनकी नई नियुक्ति को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

भारत24 ने सोशल मीडिया पर अदिति नागर को विदाई देते हुए लिखा, “17 साल का साथ… अनगिनत यादों का गुलदस्ता… पॉलिटिकल एडिटर अदिति नागर को भारत24 परिवार की ओर से शुभकामनाएं।” इस अवसर पर भारत24 के CEO एवं Editor-in-Chief डॉ. जगदीश चंद्र भी मौजूद रहे।

अदिति नागर ने अपने पत्रकारिता करियर में ईटीवी राजस्थान, फर्स्ट इंडिया और भारत24 जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम किया है। राजनीतिक रिपोर्टिंग और राजस्थान की राजनीति पर उनकी पकड़ को मीडिया जगत में विशेष पहचान मिली है।

सोशल मीडिया पर उनके सहयोगियों और शुभचिंतकों ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। एक संदेश में लिखा गया, “ETV से First India और Bharat24 तक का आपका सफर शानदार रहा। आपकी राजनीतिक खबरों को राजस्थान जरूर मिस करेगा। बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहे।”

भड़ास4मीडिया को मिले इनपुट के अनुसार अदिति नागर अब न्यूज24 में नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन