Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोरक्‍को की पत्रकार ने चुराया बहरीन के मंत्री का फोन

मोरक्को की एक महिला पत्रकार ने बहरीन की संस्कृति मंत्री का एक सेल फोन चुरा लिया। यह ख़बर संयुक्त अरब अमीरात के ऑनलाइन समाचारपत्र Emirates247 ने प्रकाशित की है। बहरीन की संस्कृति मंत्री, शेख माई बिन्त मोहम्मद अल-ख़लीफ़ा मोरक्को के टंगेर शहर की यात्रा कर रही थीं। जब वह एक पत्रकार सम्मेलन में बोल रही थीं तो उन्होंने पाया कि उनका सेल फोन ग़ायब हो गया है। उन्होंने तुरंत पुलिस को बुला लिया।

पुलिस ने जब निग़रानी वीडियो कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी तो पाया कि मंत्री का सेल फोन एक मेज़ पर पड़ा हुआ था जिसे एक स्थानीय पत्रकार ने उठाकर अपने पर्स में डाल लिया था। संदिग्ध को जल्द ही उसके घर में गिरफ्तार कर लिया गया और उसने चोरी की बात कबूल कर ली। पुलिस ने इस महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में रखने का फैसला किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन