Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक जागरण पहुंचे युवा पत्रकार प्रवेंद्र, ZEE मीडिया से एक और किरदार OUT

दैनिक जागरण से युवा पत्रकार प्रवेंद्र सिकरवार ने नई पारी शुरु की है. बतौर रिपोर्टर नोएडा ब्यूरो ज्वाइन करने के बाद प्रवेंद्र को संस्थान की तरफ से ग्रेटर नोएडा वेस्ट एरिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

आगरा के रहने वाले प्रवेंद्र, साल 2021 में नोएडा आकर नवभारत टाइम्स के साथ जुड़ गए थे. इससे पहले उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत हिंदुस्तान आगरा से करते हुए लगभग में डेढ़ साल संस्थान में काम किया.

कुल चार साल के करियर में नवभारत के बाद अब प्रवेंद्र दैनिक जागरण जा पहुंचे हैं. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक, मेडिकल, पर्यावरण आदि बीटों पर प्रवेंद्र की अच्छी पकड़ मानी जाती है.


ज़ी मीडिया से इनपुट है कि यहां पिछले 14 वर्षों से बतौर नेशनल सेल्स हेड कार्यरत मोहित शर्मा ने संस्थान को बॉय बोल दिया है. उन्होंने एनडीटीवी के साथ नई पारी शुरु की है.

अमर उजाला पब्लिकेशन लिमिटेड से प्रोफेशनल करियर स्टार्ट करने वाले शर्मा ने जून 1999 से जून 2005 तक संस्थान के साथ काम किया और फिर साल 2006 में ईटीवी में बतौर असिस्टेंट मैनेजर जुड़ गए थे. यहां से 2009 में ज़ी समूह पहुंच जा पहुंचे थे.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन