Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टीवी9 से सौरव भट्टाचार्जी और टीवी टुडे से विवेक मक्कड़ के बारे में सूचनाएं!

मीडिया जगत में दो बदलाव सामने आए हैं। सौरव भट्टाचार्जी ने टीवी9 नेटवर्क के साथ अपनी पारी समाप्त कर दी है, जबकि विवेक मक्कड़ ने टीवी टुडे नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल गुड न्यूज टुडे (GNT) में नई जिम्मेदारी संभाल ली है।


सौरव भट्टाचार्जी पिछले करीब साढ़े चार वर्षों से टीवी9 नेटवर्क में कार्यरत थे। वह यहां नेशनल हेड (गवर्नमेंट बिजनेस) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। 12 मार्च को इस संस्थान में उनका आखिरी कार्यदिवस रहा।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, सौरव भट्टाचार्जी जल्द ही जी मीडिया से जुड़ सकते हैं। बताया जा रहा है कि वहां उन्हें टीवी, डिजिटल और अन्य प्लेटफॉर्म्स के लिए नेशनल हेड (गवर्नमेंट अफेयर्स) की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।


दूसरी ओर, विवेक मक्कड़ ने टीवी टुडे नेटवर्क के साथ अपनी नई पारी शुरू कर दी है। उन्होंने समूह के हिंदी न्यूज चैनल गुड न्यूज टुडे (GNT) में वाइस प्रेजिडेंट (ऐड सेल्स) के पद पर जॉइन किया है।

इससे पहले वह एनडीटीवी समूह में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। सितंबर 2025 में उन्हें एनडीटीवी इंडिया में नेशनल रेवेन्यू हेड के पद पर नियुक्त किया गया था। इस भूमिका में वह एनडीटीवी इंडिया के साथ-साथ एनडीटीवी के मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान ऑपरेशंस की भी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

गौरतलब है कि एनडीटीवी के साथ यह विवेक मक्कड़ की दूसरी पारी थी। इससे पहले भी वह एनडीटीवी इंडिया में नेशनल हेड के पद पर काम कर चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी से मार्केटिंग में एमबीए करने वाले विवेक मक्कड़ को मीडिया और विज्ञापन उद्योग में दो दशक से अधिक का अनुभव है। अपने करियर के दौरान वह एचटी मीडिया, स्टार टीवी और टाइम्स OOH जैसे संस्थानों के साथ भी काम कर चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Uma Shankar

    March 14, 2026 at 10:44 am

    Sourav में V (व़ी) का बांग्ला/बिहारी उच्चारण “भी” होता है, जैसे van > “भैन”, virus > “भाइरास”, आदि। इसलिए, इन हज़रत का सही नाम “सौरभ” भट्टाचार्य होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन