हिंदी न्यूज चैनलों के YouTube प्रदर्शन को लेकर 15वें सप्ताह (4 अप्रैल से 10 अप्रैल) के आंकड़े सामने आ गए हैं। इस हफ्ते की रैंकिंग में NDTV इंडिया ने सबसे ज्यादा व्यूज के साथ पहला स्थान हासिल किया है, जबकि News18 इंडिया और ABP न्यूज क्रमशः दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे।
जारी आंकड़ों के मुताबिक, NDTV इंडिया को इस अवधि में करीब 350.9 मिलियन व्यूज मिले, जो कुल व्यू शेयर का 20 फीसदी है। वहीं News18 इंडिया को 330.5 मिलियन व्यूज (19%) और ABP न्यूज को 291.7 मिलियन व्यूज (16%) हासिल हुए।
रैंकिंग में चौथे स्थान पर टाइम्स नाउ नवभारत (204.9 मिलियन व्यूज) और पांचवें नंबर पर आजतक (152.3 मिलियन व्यूज) रहा। इसके बाद TV9 भारतवर्ष (114.5 मिलियन), इंडिया टीवी (92.2 मिलियन), रिपब्लिक भारत (88 मिलियन) और न्यूज24 (84.7 मिलियन) क्रमशः छठे से नौवें स्थान पर रहे।
टॉप-10 में आखिरी स्थान Zee News का रहा, जिसे 43.3 मिलियन व्यूज मिले। इसके बाद DD News (21.7 मिलियन), भारत 24 (6.5 मिलियन) और गुड न्यूज टुडे (1.6 मिलियन) भी सूची में शामिल हैं।

अंग्रेजी न्यूज चैनलों के YouTube प्रदर्शन को लेकर 15वें सप्ताह (4 अप्रैल से 10 अप्रैल) के आंकड़े सामने आ गए हैं। इस हफ्ते NDTV 24×7 ने सबसे ज्यादा व्यूज हासिल कर पहला स्थान कब्जाया है।
डेटा के अनुसार, NDTV 24×7 को इस अवधि में 24.5 मिलियन व्यूज मिले, जो कुल व्यू शेयर का 14% है। दूसरे स्थान पर CNN News18 (22.4 मिलियन, 12%) और तीसरे नंबर पर Firstpost (21.1 मिलियन, 12%) रहे।
चौथे स्थान पर Times Now (20.5 मिलियन, 11%) और पांचवें नंबर पर ANI News (20.1 मिलियन, 11%) रहे। इसके बाद WION News (18.8 मिलियन, 10%) और India Today (18 मिलियन, 10%) क्रमशः छठे और सातवें स्थान पर रहे।
आठवें स्थान पर Republic World (14.3 मिलियन, 8%), नौवें पर Mirror Now (11.1 मिलियन, 6%) और दसवें स्थान पर Crux (7.1 मिलियन, 4%) रहा। वहीं NewsX (3.3 मिलियन, 2%) भी सूची में शामिल है।



