वरिष्ठ पत्रकार यतेंद्र शर्मा ने पत्रकारिता के बाद अब सक्रिय राजनीति में नई जिम्मेदारी संभाल ली है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें उत्तर प्रदेश की नई प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। हाल तक वह News18 India में पॉलिटिकल एडिटर और एंकर के रूप में कार्यरत थे।
यतेंद्र शर्मा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2006 में S1 News से की थी। इसके बाद 2007 में वह MH1 News से जुड़े। उन्होंने India News में करीब साढ़े 11 वर्षों तक सीनियर एडिटर के रूप में काम किया और राजनीतिक रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई।
वर्ष 2021 में यतेंद्र शर्मा News18 Hindi से जुड़े। यहां उन्होंने पॉलिटिकल एडिटर और एंकर की जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ दिल्ली रिपोर्टिंग टीम का नेतृत्व भी किया। बाद में उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी अहम जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
जून 2026 में भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा घोषित नई प्रदेश कार्यसमिति में उन्हें प्रदेश मंत्री बनाया गया। उत्तर प्रदेश की राजनीति और राष्ट्रीय मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
करीब दो दशक लंबे पत्रकारिता अनुभव के बाद यतेंद्र शर्मा का राजनीति में यह कदम चर्चा का विषय बना हुआ है।
न्यूज 18 के पॉलिटिकल एडिटर यतेंद्र शर्मा को बीजेपी कार्यसमिति में मंत्री बनाया गया है। गृह मंत्री अमित शाह के पीए अंकुर शर्मा को भी प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपनी नई टीम का ऐलान किया है। इसमें कुल 64 नाम हैं।
-राजेश साहू, पत्रकार, दैनिक भास्कर
रूप चौधरी-
पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा में ब्राह्मण चेहरे की तलाश पूरी हुई। टीवी के पत्रकार श्री यतेंद्र शर्मा को प्रदेश की टीम में सचिव बनाया गया है। विनम्र स्वभाव के यतेंद्र जी विद्यार्थी परिषद और संघ से जुड़े रहे हैं।
आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें गाजियाबाद की शहर सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। वे गाजियाबाद/गौतमबुद्ध नगर से लोकसभा के प्रत्याशी भी हो सकते हैं। भाजपा को अगले ३० साल के लिए एक अच्छा नेता मिल गया है।
वे भाजपा के उच्चतम कमान के अत्यंत क़रीबी हैं। आप लोग शीघ्र ही उनकी लंबी उड़ान देखेंगे। हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई मेरे प्रिय छोटे भाई/ मित्र, भगवान आपकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण करें।
लखनऊ: वरिष्ठ पत्रकार यतेंद्र शर्मा को बीजेपी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश मंत्री बनाए गए।
यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी की नई टीम में यतेंद्र शर्मा को मिली अहम जगह।
पत्रकारिता से राजनीति तक का सफर, यतेंद्र शर्मा बने भाजपा के प्रदेश मंत्री।
उत्तर प्रदेश की राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखने वाले यतेंद्र शर्मा को संगठन में बड़ा दायित्व।
-रोशन कुमार, पत्रकार




