Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

आईटीवी नेटवर्क से अलग हुए पत्रकार सोहेल रहमान

Man with beard and mustache wearing sunglasses and a green vest, seated against a dark brown headboard? (portrait)

पत्रकार सोहेल रहमान को लेकर खबर है कि उन्होंने आईटीवी नेटवर्क छोड दिया है। वह इंडिया न्यूज की वेबसाइट का अगस्त 2024 से कंटेंट तैयार करते थे।

संस्थान छोड़ने पर उन्होंने लिखा है कि-

“Itv Network में आज मेरा आखिरी दिन था। 24 अगस्त 2024 को इंडिया न्यूज वेबसाइट पर कंटेंट राइटर के तौर पर तब नौकरी ज्वाइन की थी। जब करीब 5 महीने से बेरोजगार चल रहा था। इससे पहले करियर की शुरुआत इंशॉर्ट्स से की थी। जहां 2 जुलाई, 2019 को ज्वाइन किया था और 19 अप्रैल, 2024 तक करीब 4 साल, 9 महीने, 11 दिन काम किया।इसके बाद इंडिया न्यूज में 2 साल, 1 महीने, 22 दिन तक काम किया। मीडिया में 7 साल काम किया। जहां भी रहा अपना शत प्रतिशत दिया। इंडिया न्यूज में काम करने के दौरान बहुत से लोगों का साथ मिला। वेबसाइट में ये मेरा काम करने का एकदम नया अनुभव था। लेकिन इस काम में हमारे सहकर्मियों ने भरपूर सहयोग दिया। खासकर काम को सिखाने में हमारी मैनेजर Utkarsha Srivastava का बहुत योगदान रहा। इनके मार्गदर्शन में जब तक काम किया, बहुत सहयोग मिला। इसके बाद सौरभ सर, फिर Rakesh Tiwari के मार्गदर्शन में करीब एक साल काम किया, इनलोगों का भी भरपूर सहयोग मिला। उत्कर्षा मैम के इंडिया न्यूज छोड़कर जाने के बाद JP Yadav HasNain Alamdar सर का बहुत सहयोग मिला। बाकी इस दौरान जितने भी लोगों का सहयोग मिला। सब का बहुत बहुत धन्यवाद। फिर किसी मोड़ पर जरूर मुलाकात होगी।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन