Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

अनन्या दत्ता ने छोडा WION, इस मीडिया संस्थान में बनीं न्यूज़ एडिटर और एंकर!

Smiling woman in a red blazer sits in a black chair at a glass desk in a world-map themed TV studio backdrop.

एंकर और पत्रकार अनन्या दत्ता को लेकर सूचना आ रही है कि उन्होंने अंग्रेजी न्यूज चैनल WION से विदा ले ली है। अनन्या इससे पहले हिंदुस्तान टाइम्स मीडिया ग्रुप में भी काम कर चुकी हैं।

जानकारी के मुताबिक अनन्या ने HOOK Global के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने यहां सीनियर न्यूज एडिटर और एंकर के तौर पर ज्वाइन किया है।

अनन्या को अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता, न्यूज एंकरिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और संपादकीय सामग्री तैयार करने का अनुभव है। अपने पिछले कार्यकाल के दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय खबरों की प्रस्तुति और डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े काम किए हैं।

HOOK Global में अपनी नई भूमिका में वह न्यूज कंटेंट के संपादकीय विकास और एंकरिंग की जिम्मेदारी संभालेंगी।

HOOK Media Network डिजिटल माध्यमों पर वीडियो आधारित खबरों और कंटेंट के क्षेत्र में काम करता है। यह नेटवर्क समाचारों के अलावा मनोरंजन, कारोबार, खेल और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी सामग्री तैयार करता है।

अनन्या ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इंग्लिश लिट्रेचर में बैचलर डिग्री हासिल की है। उनकी पत्रकारिता की पढ़ाई चेन्नई स्थित एशियन कॉलेज ऑफ जर्नलिज्म से हुई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन