Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूपी बीजेपी के मीडिया संयोजक मनीष दीक्षित पर पत्रकारों से दुर्व्यवहार का आरोप!

पत्रकारों ने व्हाट्सएप ग्रुपों में शेयर की खटास, देखें

Screenshot of a WhatsApp chat with 'Breaking News Lucknow' header and two photos of a formal event, with two men circled in red in each image.
Portrait of a man wearing a beige Nehru jacket over a cream kurta, with a red tilak on his forehead, standing indoors with plants in the background.
चौथी बार प्रदेश भाजपा के मीडिया संयोजक बने हैं मनीष दीक्षित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया संयोजक मनीष दीक्षित लगातार चौथी बार इस जिम्मेदारी पर नियुक्त किए गए हैं। उनकी दोबारा नियुक्ति के अगले ही दिन भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक बैठक के दौरान पत्रकारों को कवरेज से रोके जाने का मामला सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया।

बताया जा रहा है कि भाजपा की ओर से मीडिया को दोपहर 3:15 बजे बैठक के फोटो और वीडियो कवरेज के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया था। आमंत्रण के बाद पत्रकार प्रदेश मुख्यालय पहुंचे और मीटिंग हॉल में प्रवेश भी कराया गया। आरोप है कि बैठक शुरू होने से पहले ही पत्रकारों को हॉल से बाहर जाने के लिए कह दिया गया।

इस घटना के बाद पत्रकारों में नाराजगी देखने को मिली। सवाल उठाया गया कि जब मुख्यमंत्री आवास, लोक भवन और विधानसभा जैसे सरकारी परिसरों में पत्रकारों को नियमित रूप से कवरेज की अनुमति दी जाती है, तो भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में मीडिया को बैठक से बाहर क्यों किया गया।

विवाद बढ़ने और खबरें सामने आने के बाद भाजपा प्रदेश मुख्यालय की ओर से पत्रकारों के लिए शाम 5 बजे का नया मीडिया आमंत्रण जारी किया गया। इसके बाद पत्रकारों को दोबारा बुलाया गया और फोटो-वीडियो कवरेज कराई गई।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रदेश मीडिया संयोजक मनीष दीक्षित की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ पत्रकारों का कहना है कि ऐसी घटनाएं सरकार और संगठन दोनों की छवि को प्रभावित करती हैं। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग भी की है।

हालांकि, इस मामले पर भाजपा प्रदेश संगठन या मनीष दीक्षित की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

वीडियो व कुछ अन्य स्क्रीनशॉट देखें…

WhatsApp chat screenshot with a 'Breaking News Lucknow' banner, followed by a Hindi news post and a 'Roshan Bharat 24' section showing a man’s portrait and a video thumbnail of a meeting.
WhatsApp-style news clip from Breaking News Lucknow in Hindi, showing a Roshan Bharat 24 post with several bullet points about UP BJP’s media coordinator and a press-related meeting.
WhatsApp news screenshot in Hindi from 'Breaking News Lucknow' with several paragraphs about BJP, state leadership, and media organizer Manoj Devidat (contextual news content).
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन