Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मेरठ में हादसे का शिकार होने पर पत्रकारों को मिलेगा एक लाख रुपये का सहयोग!

मेरठ- संयुक्त पत्रकार महासभा ने पत्रकारों की सुरक्षा और हितों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मेरठ के बहसूमा क्षेत्र में आयोजित संगठन के कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने घोषणा की कि यदि संगठन से जुड़े किसी पत्रकार के साथ कोई हादसा होता है, तो उसे संगठन की ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस घोषणा का कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने तालियों के साथ स्वागत किया।

दैनिक भास्कर की वेबसाइट में पब्लिश खबर के अनुसार, सैफपुर-फिरोजपुर स्थित रामराज मोड़ खुर्द में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, एकजुटता और संगठन को मजबूत बनाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि बदलते दौर में पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए मजबूत संगठन की आवश्यकता है।

मेरठ के जिला उपाध्यक्ष परविंद्र चौधरी ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज और शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं। वहीं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आरती गुप्ता ने कहा कि संयुक्त पत्रकार महासभा पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार काम करती रहेगी।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक ठाकुर सुंदर सिंह सोम, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. शाहनवाज, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दीपक कुमार, राष्ट्रीय सचिव काजी कासिफ तलत, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोनू कुमार, मंडल मीडिया प्रभारी मोहम्मद असलम, मेरठ जिला अध्यक्ष प्रिंस कुमार समेत संगठन के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पत्रकारों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद का आभार व्यक्त किया और संगठन को मजबूत बनाने तथा पत्रकार एकता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन