Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

भड़ास का असर: ‘इंडिया अहेड’ नागेंद्र और दानिश पर करेगा कानूनी एक्शन, रिपोर्टरों से वसूली गई रकम भी वापस होगी!

नई दिल्ली। मीडिया संस्थान इंडिया अहेड ने अपने चैनल से जुड़ी कथित भ्रामक खबरों, फर्जी नियुक्ति और अवैध वसूली के आरोपों पर आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया है। यह स्पष्टीकरण उस खबर के बाद सामने आया है, जिसे भड़ास 4 मीडिया ने प्रकाशित किया था।

जारी बयान में इंडिया अहेड ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश ब्यूरो से जुड़े बताए जा रहे नागेंद्र प्रताप सिंह और दानिश वारसी को लगभग दो महीने पहले ही चैनल प्रबंधन द्वारा हटा दिया गया था। वर्तमान में इन दोनों का इंडिया अहेड या उसके उत्तर प्रदेश ब्यूरो से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है।

Hindi infographic from India Ahead with a bold red headline and a microphone, listing details in Hindi about a media clarification or statement, with blue and red section icons on the left.
चैनल की तरफ से उसके एफबी पेज पर अपलोड किया गया स्पष्टीकरण

चैनल ने यह भी कहा है कि उसकी छवि धूमिल करने और चैनल के नाम के कथित दुरुपयोग के मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

स्पष्टीकरण में यह भी दोहराया गया है कि इंडिया अहेड संवाददाता, रिपोर्टर, स्ट्रिंगर या किसी अन्य पद पर नियुक्ति के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लेता और न ही संबद्धता या अन्य किसी उद्देश्य से धनराशि की मांग करता है।

इसके अलावा चैनल ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इंडिया अहेड के नाम पर फर्जी वसूली या नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगता है, तो उसकी जानकारी [email protected] पर ईमेल के माध्यम से दें। बयान में कहा गया है कि चैनल निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध है तथा तथ्यों से किसी प्रकार का समझौता नहीं करता।

साथ ही बताया जा रहा है कि नागेंद्र और दानिश ने जिन रिपोर्टरों से विज्ञापन के नाम पर वसूली की है उन्हें जल्द ही नागेंद्र द्वारा रुपये वापस लौटाए जाने का आश्वासन भी दिया गया है।

WhatsApp group chat screen titled 'Link group India Ahead' with blue and green message bubbles and timestamps at 8–9 PM.
WhatsApp group chat screen titled 'Link group India Ahead' showing a long Hindi message accusing people of taking money for ads and urging action.

इंडिया अहेड की तरफ से भड़ास को भेजा गया स्पष्टीकरण…

उगाही के आरोपों को लेकर “इंडिया अहेड” प्रबंधन का आया बयान- नागेंद्र और दानिश हटाए जा चुके हैं!

मूल खबर…

इंडिया अहेड न्यूज़ पर यूपी के रिपोर्टरों से 5 लाख रुपये की वसूली का आरोप, देखें स्क्रीनशॉट https://www.bhadas4media.com/india-ahead-news-vasooli-up-reporters/

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन