Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

इंडिया अहेड न्यूज़ पर यूपी के रिपोर्टरों से 5 लाख रुपये की वसूली का आरोप, देखें स्क्रीनशॉट

देश के एक राष्ट्रीय समाचार चैनल इंडिया अहेड न्यूज (India Ahead News) से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। चैनल के कुछ रिपोर्टरों ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में कार्यरत पत्रकारों से कथित तौर पर लाखों रुपये की वसूली की जा रही है। आरोप है कि यूपी हेड दानिश और नोएडा की कमान संभाल रहे नागेंद्र सिंह रिपोर्टरों पर पैसे जमा कराने का दबाव बना रहे हैं। इतना ही नहीं, भुगतान न करने पर चैनल से बाहर करने की धमकी दिए जाने का भी दावा किया जा रहा है।

जयपुर राजस्थान से संचालित india Ahead न्यूज़ चैनल में यूपी की कमान संभाले लोग रिपोर्टरों को तनख्वाह तक नहीं दे रहे हैं, बल्कि चैनल बंद होने की कगार पर आ पहुँचा है। इसको लेकर यूपी की कमान संभाले दानिश वारसी और नागेंद्र प्रताप सिंह अब यूपी के अलग-अलग रिपोर्टरों से चैनल में 5 लाख की अवैध डिमांड कर रिपोर्टरों से वसूली कर अपनी जेबें भर रहे हैं।

वहीं नोएडा ऑफिस में नागेंद्र प्रताप सिंह का दावा है कि इंडिया अहेड न्यूज़ चैनल के मालिक ने नागेंद्र और दानिश से 5 लाख रुपये की डिमांड की जिसको लेकर यूपी हेड दानिश और नागेंद्र प्रताप सिंह यूपी के इंडिया अहेड न्यूज़ ग्रुप में यूपी के सभी रिपोर्टरों से वसूली का मैसेज भेजा है। बताया गया है कि ग्रुप में चैनल मालिक की तरफ से 5 लाख की डिमांड की गई है और सभी रिपोर्टरों को 5 हजार तो किसी को 10000 रुपये की धनराशि जमा करने का आदेश दिया है।

इस आदेश में साफ कहा गया अगर 5 लाख रुपये नहीं दिए तो चैनल उस जिले के रिपोर्टर को हटा कर दूसरे रिपोर्टर से आर्थिक वसूली करेगा।

आरोपों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के रिपोर्टरों से लगभग 5 लाख रुपये तक की धनराशि जुटाने का लक्ष्य तय किया गया है। रिपोर्टरों का कहना है कि उनसे कहा जा रहा है कि पैसा ऊपर तक पहुंचाया जाएगा और भुगतान न करने पर उनकी आईडी बंद करने या चैनल से हटाने की कार्रवाई की जा सकती है।

इस प्रकरण पर भड़ास4मीडिया की तरफ से नागेंद्र प्रताप सिंह को फोन किया गया, नागेंद्र ने बताया कि वह एक डेढ़ महीने पहले ही चैनल छोड़ चुका है। इस तरह के आरोपों और चर्चाओं से उनका कोई लेना-देना नहीं है। जबकि दानिश ने इस तरह से बात की जैसे पुरानी फिल्मों में सिर पर चोट लग जाने की वजह से याद्दाश्त चले जाने का सीन फिल्माया जा रहा हो। गनीमत इतनी रही कि वह यह नहीं बोला- मैं कौन हूँ…मैं कहां हूँ….

वसूली के स्क्रीनशॉट देखें….

WhatsApp chat from a group in Hindi listing donors and donation amounts; names with Rs 5000–10000.
WhatsApp group chat screenshot with a long Hindi message about a money scam, showing the phone number 9540503930 and messages from 'Lucknow Danish National 27'
WhatsApp chat screen titled 'Link group India Ahead' showing an 8-item numbered list of Hindi place names, followed by a long Hindi paragraph and a green list of names/handles with phone numbers.
WhatsApp chat screen in dark mode showing a message from a journalist about a channel and asking others to follow or support it.
Screenshot of a WhatsApp chat in 'Lucknow Danish National 27' showing a link preview and long Hindi text messages.
WhatsApp group chat titled 'Link group India Ahead' showing a long message with many member handles.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन