Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

नवजीवन अस्पताल में महिला की मौत, ख़बर चलाने वाले पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी!

Police officer hands a document to a group of men in an office, stack of papers on the table behind them and portraits on the wall behind.

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में हिंदी खबर चैनल के पत्रकार अरुण पांचाल को व्हाट्सएप ग्रुप पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी नवजीवन अस्पताल (Navjeevan Hospital) में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत से जुड़ी खबर प्रसारित करने के बाद दी गई। पत्रकार ने लोनी बॉर्डर थाने में शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

शिकायत के मुताबिक, 28 जुलाई 2026 को लोनी स्थित नवजीवन अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक गर्भवती महिला की मौत हो गई थी। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया था। इस घटना की कवरेज पत्रकार अरुण पांचाल ने अपने चैनल पर प्रसारित की थी।

आरोप है कि खबर प्रसारित होने से नाराज होकर 29 जुलाई की रात करीब 11:28 बजे ‘दैनिक गज केसरी युवा’ नामक व्हाट्सएप ग्रुप में एक व्यक्ति ने पत्रकार के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में कहा गया है कि संदेश भेजने वाले ने अपना नाम राहुल त्यागी बताया और कथित तौर पर पत्रकार को नवजीवन अस्पताल आने की चुनौती भी दी।

अरुण पांचाल का कहना है कि आरोपी उन्हें पहले भी धमकी दे चुका है। उन्होंने शिकायत में उल्लेख किया है कि इस संबंध में लोनी बॉर्डर थाने में वर्ष 2024 में मुकदमा संख्या 0478/24 पहले से दर्ज है।

पत्रकार ने थाना प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और स्वयं व अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने व्हाट्सएप पर भेजे गए कथित धमकी भरे संदेशों के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे हैं।

इस मामले में लोनी बॉर्डर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी ने बताया कि पत्रकार की शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन