Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

पत्रकार कृष्णा साहू समेत पाँच पर गैंगरेप और हत्या का केस दर्ज!

लखनऊ/उन्नाव। पत्रकार कृष्णा साहू समेत पाँच अन्य आरोपियों के खिलाफ एक महिला के साथ कथित गैंगरेप और हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई अदालत के आदेश के बाद की है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार पिछले करीब एक वर्ष से मामला दर्ज कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा था।

शिकायत के अनुसार, आरोप है कि महिला के घर में घुसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में अदालत के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कृष्णा साहू पत्रकारिता की आड़ में पुलिस से कथित सांठगांठ कर जमीनों पर अवैध कब्जे का गिरोह चलाता था। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है और पुलिस जांच जारी है।

यह भी बताया जा रहा है कि, कृष्णा साहू ने अपना नाम बदलकर कृष्णा तिवारी कर लिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों पर कृष्णा तिवारी या अन्य नामजद पक्षों की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामले में जांच पूरी होने और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही आरोपों की पुष्टि होगी।

देखें एफआईआर कॉपी…

First Information Report (FIR) form with district, police station, FIR No. 0418, date, and a table listing offences and dates.
Hindi government form page listing five individuals with columns for serial number, name, alias, relative’s name, and present address.
Page 5 of a Hindi investigative/legal document (I.F.-I / एकीकृत जाँच फार्म - I), densely packed paragraphs of formal text with a page number 5 at the bottom.
Official-looking Hindi document detailing action taken on offences and investigation results (form with serial numbers and inspector name).
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन