Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

गौतम अदाणी पर अमेरिका में चल रहा क्रिमिनल केस डिसमिस!

अमेरिका अदालत ने गौतम अदानी और सागर अदानी के ख़िलाफ़ सभी आपराधिक मामले ख़त्म किए।
-उमाशंकर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार


मिलिंद खांडेकर-

देश के सबसे धनी व्यक्ति गौतम अदाणी पर अमेरिका में क्रिमिनल केस डिसमिस हो गया है. न्यूयार्क के कोर्ट ने कल जस्टिस डिपार्टमेंट की अर्ज़ी पर केस खत्म कर दिया.

अदाणी और उनके साथियों पर भारत में सरकारी अधिकारियों को ₹2000 करोड़ से ज़्यादा रिश्वत की पेशकश का आरोप था. यह पेशकश सरकारी बिजली डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को सोलर एनर्जी बेचने के ठेके लेने के एवज़ में करने का आरोप था. अदाणी ग्रुप ने अमेरिकी इनवेस्टर्स को बताया था कि वो रिश्वत लेता देता नहीं है. इस आधार पर जस्टिस डिपार्टमेंट ने 2024 में यह केस दर्ज किया था कि इनवेस्टर्स को गुमराह किया गया.

डिपार्टमेंट ने फिर इस साल मई में केस वापस लेने की अर्ज़ी दी थी. जज ने अर्ज़ी मंजूर कर ली लेकिन जस्टिस डिपार्टमेंट के तौर तरीके पर चिंता व्यक्त की है. अदाणी के लिए यह बड़ी राहत है. लेकिन रिश्वत के मामले पर जज ने कोई टिप्पणी नहीं की है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन