Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

सीएचसी अधीक्षक पर पत्रकार से फोन पर गाली और धमकी का आरोप, डीएम से शिकायत

Group of men standing in a line outside on a paved courtyard under trees, posing for a photo.

ललितपुर: मड़ावरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के चिकित्सा अधीक्षक पर एक स्वतंत्र पत्रकार से फोन पर अभद्रता, गालीगलौज और धमकी देने का आरोप लगा है। मामले को लेकर बुधवार को पत्रकारों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।

पत्रकारों के मुताबिक, घटना 7 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे की है। आरोप है कि मड़ावरा निवासी स्वतंत्र पत्रकार सोनू कुमार को सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक ने फोन किया। बातचीत के दौरान सीएचसी परिसर में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

आरोप है कि पत्रकार ने गाड़ी हटाने की बात कही, लेकिन इसके बाद चिकित्सा अधीक्षक ने कथित तौर पर गालीगलौज की और धमकी दी। पत्रकारों का दावा है कि फोन पर हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।

इस घटना को लेकर स्थानीय पत्रकारों में नाराजगी है। उनका कहना है कि एक जिम्मेदार स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से पत्रकार के साथ इस तरह का व्यवहार आपत्तिजनक है। ज्ञापन में चिकित्सा अधीक्षक पर पहले भी अधीनस्थ महिला कर्मचारियों के साथ अभद्रता और अशोभनीय व्यवहार के आरोप लगने का दावा किया गया है।

पत्रकारों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर चिकित्सा अधीक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपते समय बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन