Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

एनडीटीवी से जुड़े निखिल कुमार सिंह, अंकुर मिश्रा ने ET NOW छोड़ा

मीडिया जगत में पत्रकारों के करियर को लेकर दो बदलाव सामने आए हैं। पटना के मूल निवासी पत्रकार निखिल कुमार सिंह ने NDTV के साथ अपनी नई पारी शुरू की है।

निखिल कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए NDTV के साथ नई शुरुआत की जानकारी दी। उन्होंने इसे सीखने, नई जिम्मेदारियां संभालने और पत्रकारिता के सफर को नई दिशा देने का मौका बताया। NDTV से पहले निखिल ABP News के साथ काम कर रहे थे।


वहीं, अंकुर मिश्रा ने ET NOW से विदाई की जानकारी साझा करते हुए कहा कि पांच साल का यह सफर उनके लिए यादगार रहा। उन्होंने अपनी पहली स्टोरी, चैनल पर अंतिम उपस्थिति और आखिरी दिन की कुछ तस्वीरें साझा कीं।

अंकुर ने कहा कि इस दौरान उन्होंने खबरों को फॉलो करने से लेकर नेतृत्व की भूमिकाओं तक का सफर तय किया। उन्होंने अपने इस सफर में साथ देने वाले सभी सहयोगियों और साथियों का आभार जताया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन