मीडिया जगत में करियर से जुड़े कई अहम बदलाव सामने आए हैं। फरहान सइद मसूदी, ऐश्वर्या समंत और आकृति पुरी ने अपने-अपने पेशेवर सफर से जुड़ी नई जानकारियां साझा की हैं।
फरहान सइद मसूदी ने Reuters को कहा अलविदा
पत्रकार फरहान सइद मसूदी का Reuters के साथ सफर समाप्त हो गया है। उन्होंने भावुक संदेश में कहा कि वे जीवन के एक ऐसे दौर में Reuters से जुड़े थे, जब परिस्थितियां काफी अनिश्चित थीं और उनके पास बहुत कम संसाधन, लेकिन काफी उम्मीदें थीं।
उन्होंने कहा कि Reuters ने उन्हें पत्रकारिता में पहला वास्तविक घर दिया। यहां उन्होंने न केवल काम सीखा और पेशेवर रूप से विकास किया, बल्कि ऐसे दोस्त भी बनाए जिन्हें वे हमेशा अपने साथ लेकर चलेंगे। फरहान ने Reuters में मिले अनुभवों के लिए आभार जताते हुए अपने करियर के अगले अध्याय को लेकर उत्साह भी व्यक्त किया।
ऐश्वर्या समंत बनीं दैनिक जागरण की सीनियर कंटेंट एग्जीक्यूटिव
वहीं, ऐश्वर्या समंत कुछ सप्ताह पहले Dainik Jagran से Senior Content Executive के तौर पर जुड़ गई हैं।
अपने अनुभव को साझा करते हुए ऐश्वर्या ने इंटरव्यू के दौरान पूछे गए एक सवाल का जिक्र किया। उनसे पूछा गया था, “Tell me something your CV doesn’t tell us, Aishwarya.” यानी अपने बारे में ऐसी बात बताइए जो आपके सीवी में नहीं लिखी है।
ऐश्वर्या के मुताबिक, इस सवाल ने उन्हें कुछ पल के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया। अच्छी तरह तैयार सीवी और आम इंटरव्यू सवालों के जवाब की तैयारी के बावजूद उन्हें महसूस हुआ कि वे इस सवाल का जवाब वास्तव में नहीं जानती थीं। उन्होंने इसे अपने पेशेवर सफर का एक महत्वपूर्ण अनुभव बताया।
आकृति पुरी ने The Associated Press में शुरू की नई पारी
उधर, आकृति पुरी ने The Associated Press (AP) के साथ नई पारी शुरू की है। उन्होंने Multiplatform Producer, Global Video के पद पर कार्यभार संभाला है।
आकृति ने बताया कि NDTV के साथ उनका भले ही कार्यकाल छोटा रहा, लेकिन वह काफी मूल्यवान अनुभव रहा। वहां उन्हें डिजिटल न्यूज कंटेंट तैयार करने और प्रोड्यूस करने का अनुभव मिला।
उन्होंने कहा कि हर न्यूजरूम और हर भूमिका पेशेवर सफर में कुछ नया जोड़ती है। आकृति ने अब तक अपने करियर में मिले अनुभवों, सीख और सहयोगियों के प्रति आभार जताया है।


