Connect with us

Hi, what are you looking for?

बिहार

बिहार के गया में शराब पीकर पकड़ा गया PTI का रिपोर्टर, जुर्माना भरकर छूटा, देखें डॉक्यूमेंट

गया। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। शराब पीने और बेचने पर कानूनन रोक है। गया में शराबबंदी से जुड़ी कार्रवाई और शराबियों की गिरफ्तारी की खबरें लगातार सामने आती रहती हैं। इसी बीच शराबबंदी से जुड़ी खबरों को कवर करने वाले एक पत्रकार के खिलाफ ही शराब पीने का मामला सामने आया है जानकारी के मुताबिक, न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के गया जिला संवाददाता जय प्रकाश कुमार को कैमूर जिले के मोहनिया चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने कथित तौर पर शराब के नशे में पकड़ा। बताया जा रहा है कि जांच के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया और थाना हाजत में रखा गया।

इसके बाद पत्रकार को एक्साइज कोर्ट में पेश किया गया, जहां जुर्माना जमा करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। हालांकि, इस पूरे मामले में आधिकारिक दस्तावेज और उत्पाद विभाग की कार्रवाई की पुष्टि भी हुई है। मगर सवाल यह भी उठ रहा है कि गया से करीब 150 किलोमीटर दूर मोहनिया में पत्रकार शराब के नशे में कैसे पहुंचे? क्या वे किसी निजी काम से मोहनिया गए थे या इस घटना के पीछे कोई और वजह थी? इन सवालों का जवाब संबंधित पत्रकार और आधिकारिक रिकॉर्ड से ही स्पष्ट हो सकेगा।

गौर करने वाली बात है कि पत्रकार जय प्रकाश कुमार अपने कार्यक्षेत्र गया में शराबबंदी और अवैध शराब से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते रहे हैं। ऐसे में उन्हीं पर शराब पीने का मामला सामने आने से पत्रकारिता जगत में भी चर्चा तेज हो गई है।

Court order page with title In the Court of Exclusive Special Judge (Excise) II, Kaimur, dated 06.07.2026.

जब तक उत्पाद विभाग की कार्रवाई से संबंधित आधिकारिक रिकॉर्ड या न्यायालयीन दस्तावेज सार्वजनिक हुआ तब सभी को मालूम हुआ कि पीटीआई के रिपोर्टर को उत्पाद विभाग ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया था


वहीं, इस पूरे प्रकरण में भड़ास4मीडिया से हुई बातचीत में जय प्रकाश ने मामले से अनभिज्ञता जाहिर की। उनका कहना है कि उनका इस मामले से कोई लेना देना ही नहीं है।

Screenshot of a court case details page showing DJ Division, case numbers, dates, and status: Uncontested - Confess and Fine
Daily Status page for Special Excise Court No-2: case Bihar vs Jai Prakash Kumar, disposal by confess and fine, date 06-07-2026
Court document header: DJ Div. Bhabhua; Special Excise Court No-2; CNR BRKM010066342026; Excise Case/0003857/2026; Date 06-07-2026; State of Bihar vs Jai Prakash Kumar.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन