Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

ट्विटर (एक्स) पर हिंदी और अंग्रेजी न्यूज चैनलों में किसका जलवा चल रहा है, देखें लिस्ट

29 अगस्त से 4 सितंबर के बीच हिंदी न्यूज चैनलों के Twitter/X पर पोस्ट किए गए कंटेंट के engagement में Aaj Tak ने पहला स्थान हासिल किया है। DataBeings के आंकड़ों के मुताबिक, Aaj Tak को 316.4 हजार engagement मिला, जो कुल engagement का 52% है।

ABP News 98.6 हजार engagement और 16% शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रहा। वहीं Zee News 55.6 हजार engagement के साथ 9% शेयर लेकर तीसरे नंबर पर रहा।

NDTV India 44.4 हजार (7%) engagement के साथ चौथे और News24 26.4 हजार (4%) के साथ पांचवें स्थान पर रहा।

टॉप-10 में DD News 23.3 हजार (4%), News18 India 19.9 हजार (3%), India TV 13.5 हजार (2%), Republic Bharat 9.4 हजार (2%) और Bharat 24 5.3 हजार (1%) engagement के साथ क्रमशः छठे से दसवें स्थान पर रहे।

इस अवधि में इन 10 हिंदी न्यूज चैनलों का कुल Twitter/X engagement 612.8 हजार रहा।

Weekly Hindi News Twitter stats table, Week 36: top channels by total engagement and view share, led by Aaj Tak (316.4k, 52%).

वहीं, English news channels के Twitter/X पर साप्ताहिक engagement के आंकड़ों में ANI News ने एक बार फिर बड़ी बढ़त बनाई है। 29 अगस्त से 4 सितंबर के बीच पोस्ट किए गए कंटेंट के आधार पर ANI News 74% engagement share के साथ पहले स्थान पर रहा।

DataBeings के आंकड़ों के मुताबिक, इस अवधि में सभी चैनलों का कुल engagement 876.4 हजार रहा। इसमें ANI News को 648.7 हजार engagement मिला।

वहीं India Today 83.5 हजार engagement और 10% शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रहा। NDTV 24X7 43.7 हजार engagement के साथ 5% शेयर लेकर तीसरे नंबर पर रहा।

टॉप-8 की सूची में Times Now 37.1 हजार engagement और 4% शेयर के साथ चौथे, जबकि Republic World 35.2 हजार engagement और 4% शेयर के साथ पांचवें स्थान पर रहा।

इसके बाद FirstPost 10.5 हजार (1%), WION News 9.1 हजार (1%) और CNN News18 8.8 हजार (1%) engagement के साथ क्रमशः छठे, सातवें और आठवें स्थान पर रहे।

Infographic: weekly Twitter engagement ranking for English news channels, week 36, with totals and share percentages.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन