Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

Nvidia के CEO जेनसन हुआंग कथित हनी ट्रैप में फंसे, चीनी जासूस होने के संदेह वाली महिला से संबंध की बात कबूली

Nvidia के CEO जेनसन हुआंग ने विवाहेतर संबंध की बात स्वीकार कर माफी मांगी है। जिस महिला एलिस हुआंग से उनके संबंध थे, उस पर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को चीन के लिए जासूसी का संदेह है। Nvidia बोर्ड ने स्वतंत्र जांच शुरू की है।

ताइपे के एक रेस्तरां में Nvidia CEO जेनसन हुआंग और एलिस हुआंग

अंकित कुमार अवस्थी- दुनिया की AI क्रांति के केंद्र में है सबसे बड़ी AI चिप निर्माता कंपनी Nvidia। Nvidia के CEO हैं जेनसन हुआंग।

जेनसन हुआंग की निजी जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ है, जिससे पूरी दुनिया, खासकर टेक जगत स्तब्ध है। इस पूरे मामले के क्या परिणाम होंगे, फिलहाल इसका आकलन करना भी मुश्किल है।

जेनसन हुआंग कथित तौर पर एक हनी ट्रैप और जासूसी ऑपरेशन में फंस गए हैं।

The New York Times की रिपोर्ट के मुताबिक, जेनसन हुआंग के एक चीनी कारोबारी महिला एलिस हुआंग से संबंध थे, जिस पर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को चीन के लिए जासूसी करने का संदेह है।

Nvidia द्वारा जेनसन हुआंग के खिलाफ जांच शुरू करने पर द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक्स पोस्ट

एलिस सिंगापुर स्थित Megaspeed कंपनी की पूर्व अधिकारी हैं, जो Nvidia की अत्याधुनिक AI चिप्स की बड़ी खरीदार रही है। अमेरिकी अधिकारियों को संदेह है कि इस संबंध के जरिए Nvidia की संवेदनशील कारोबारी जानकारी हासिल करने और चीन तक प्रतिबंधित तकनीक पहुंचाने की कोशिश की गई हो सकती है।

जेनसन हुआंग ने खुद स्वीकार किया है कि उनका विवाहेतर संबंध था और इसके लिए उन्होंने अपनी पत्नी, परिवार और कंपनी के कर्मचारियों से माफी भी मांगी है।

लेकिन मामला सिर्फ उनके निजी संबंधों तक सीमित नहीं है।

जेनसन हुआंग और एलिस हुआंग पर इकोनॉमिक टाइम्स की एक्स पोस्ट

यह इसलिए भी गंभीर है क्योंकि Nvidia के AI चिप्स अमेरिका और चीन के बीच तकनीकी प्रतिस्पर्धा के केंद्र में हैं। माना जा रहा है कि आने वाली तकनीकी दुनिया का भविष्य काफी हद तक इन्हीं चिप्स पर निर्भर करेगा।

जेनसन हुआंग विवाद पर द इकोनॉमिस्ट की एक्स पोस्ट

ऐसे में दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण टेक कंपनियों में से एक के CEO का संभावित विदेशी खुफिया ऑपरेशन के निशाने पर होना, कम से कम अमेरिका के लिए तो एक बेहद गंभीर चिंता का विषय है।

Nvidia के बोर्ड ने पूरे मामले की स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है।

Nvidia और जेनसन हुआंग पर गोविंद प्रताप सिंह की एक्स पोस्ट

इसे भी पढ़ें: जासूसी विवाद: Nvidia बोर्ड बोला- राज़ लीक होने का सबूत नहीं, ट्रंप ने जेन्सन हुआंग को बताया ‘honorable guy’


एक्स पर देखें: @rajeevrc_x की पोस्ट

एक्स पर देखें: @ncn2164 की पोस्ट

एक्स पर देखें: @kumarsubodh_ की पोस्ट

एक्स पर देखें: @kathylette की पोस्ट


जेनसन हुआंग और एलिस हुआंग की सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर
जेनसन हुआंग और एलिस हुआंग की सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन