Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

‘आज’ आगरा के स्थानीय संपादक आरबी सिंह यादव नहीं रहे

तड़के करीब तीन बजे तक अखबार के दफ्तर में काम करते रहे और कुछ घंटे बाद हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया!

दैनिक आज आगरा के स्थानीय संपादक राजवीर सिंह (आरबी सिंह) यादव

आगरा। हिंदी दैनिक ‘आज’ के आगरा संस्करण के स्थानीय संपादक राजवीर सिंह यादव (आरबी सिंह यादव) का शुक्रवार, 6 नवंबर को निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से आगरा के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।

बताया गया है कि शुक्रवार पूर्वाह्न करीब नौ बजे उन्हें सीने में परेशानी महसूस हुई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक वे उसी दिन तड़के करीब तीन बजे तक अखबार के दफ्तर में काम करते रहे थे और कुछ घंटे बाद हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। वे पूरी तरह स्वस्थ थे और उनका कोई इलाज भी नहीं चल रहा था।

राजवीर सिंह यादव लंबे समय से ‘आज’ अखबार से जुड़े रहे और पिछले कई वर्षों से आगरा यूनिट के स्थानीय संपादक थे। वे अपने यूट्यूब चैनल पर नियमित रूप से लाइव टिप्पणी भी करते थे। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कई वर्षों से राधास्वामी सत्संग सभा, दयालबाग से भी जुड़े रहे।

उनका अंतिम संस्कार पोइया घाट पर हुआ। मुखाग्नि उनके एकमात्र पुत्र विक्रम सिंह यादव ने दी। वे अपने पीछे अधिवक्ता पत्नी सुलेखा यादव, पुत्र विक्रम सिंह यादव और नाती-पोतों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

उनके निधन पर दैनिक जागरण के पूर्व संपादकीय प्रभारी विनोद भारद्वाज (गुरुजी), वरिष्ठ पत्रकार हेमंत लवानिया, गजेंद्र यादव, ऋषि दीक्षित, आदर्श नंदन गुप्ता, कार्टूनिस्ट राजीव जैन, लाखन सिंह बघेल और अशोक सिंह सहित अनेक पत्रकारों ने गहरा दुख जताया। पत्रकारों ने उनके असमय जाने को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

उनके एक सहयोगी पत्रकार ने लिखा, “मुझे समय-समय पर अपना मार्गदर्शन देने वाले, भाई की तरह आशीष देने वाले, हम सबके प्रिय, निर्भीक और निष्पक्ष ‘आज’ हिंदी दैनिक के आगरा संपादक श्री आरबी सिंह यादव जी का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया। अभी तक विश्वास नहीं हो रहा कि अचानक यह क्या हो गया। बेहद दुखद सूचना है। माता रानी दुख की इस घड़ी में परिवार को धैर्य प्रदान करें। ॐ शांति।”

भड़ास4मीडिया परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन