Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ में डॉक्टर परिवार पर पत्रकारों का हमला, कई घायल

अलीगढ़ : इंडिया टीवी, एबीपी न्यूज़, न्यूज़ नेशन और टाइम्स नाऊ के लिए अकेले काम कर रहे पत्रकार प्रदीप सारस्वत और उनके पांच कथित पत्रकार साथियों ने दबंगई में प्रतिष्ठित डॉक्टर और उनके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। एसएसपी के आदेश पर थाना सिविल लाइन में दोषी मीडियाकर्मियों के खिलाफ मुक़द्दमा दर्ज हो गया है। बताया गया है कि सारा विवाद दरवाजे पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ। मारपीट में दूसरे पक्ष के अरुण, प्रदीप, श्रवण भी चुटैल हुए हैं। दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी है। 

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित पक्ष के विष्णुपुरी निवासी पीड़ित डॉ.हरीश गौड़, डॉ.दिव्या चौधरी ने बताया है कि विगत दिनो शाम छह बजे पड़ोसी दिनेशचंद्र सिंघल, उनकी पत्नी एवं प्रदीप सारस्वत अपने आधा दर्जन समर्थकों के साथ लाठी-डंडे, सरिया लेकर घर में घुस आए और भद्दी भद्दी गालियां बकने लगे। कहने लगे कि आज जीवन हॉस्पिटल के स्वामी डॉ.जयंत चौधरी का काम तमाम करना है। इसके बाद परिजनों से हमलावर मारपीट करने लगे। हत्या के इरादे से हमलावरों ने धारदार हथियारों से प्रहार किया, जिससे पीड़ितों को गंभीर चोटें आई हैं। 

इसी दौरान शोर-गुल सुनकर जब आसपास के लोग और हास्पिटल का स्टॉफ मौके पर आ पहुंचा तो हास्पिटल कर्मियों के साथ भी हमलावरों ने मारपीट की। हमले में डॉ.चौधरी को गंभीर चोटे आई हैं। धमकाते हुए हमलावरों ने उनके घर में जमकर तोड़फोड़ की। शैलेंद्र, सुनील आदि ने किसी तरह हस्तक्षेप कर हमलावरों से पीड़ित परिवार को बचाया। घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपों की जांच कर रही है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन