Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

फुलवारीशरीफ में प्रेस फोटो ग्राफर के सिर में गोली मारी, हालत गंभीर

पटना : फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में महावीर कैंसर अस्पताल के पास बदमाशों ने स्वतंत्र प्रेस फोटोग्राफर पवन सिंह को गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने पवन को अस्पताल पहुंचाया। हालत चिंताजनक बताई गई है। घटनास्थल से पुलिस को जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स, बिहार, ने इस घटना की कठोर शब्दों में निंदा की है। 

फुलवारीशरीफ के आदर्श कॉलोनी में रहने वाले स्वतंत्र फोटोग्राफर पवन सिंह शनिवार रात करीब नौ बजे घर लौट रहे थे। तभी चार लोगों ने उन्हें महावीर कैंसर अस्पताल के पास रोक लिया। वह उनसे बात करने लगे। इतने में बाइक सवार दो लोगों ने पहुंचकर नजदीक से पवन के सिर में गोली मार दी और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। लुटेरों की तलाश में शहर की नाकाबंदी कर दी गई। संभावित ठिकानों पर छापेमारी चली लेकिन पुलिस के हाथ अपराधी नहीं लगे। 

घायल फोटोग्राफर को गंभीर हालत में पटना के पीसीएमएम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट्स, बिहार, कठोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि यह घटना सूबे में यह कानून व्यवस्था की खस्ताहाली को दर्शाती है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन