Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अमर उजाला के पत्रकार विनय बालयान को गोली मारी, गंभीर रुप से घायल

वेस्ट यूपी के शामली जिले से खबर है कि कांधला शहर में तीन अज्ञात लोगों ने अमर उजाला अखबार के एक पत्रकार पर हमला कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलावरों ने पत्रकार को गोली मार दी जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए. इसके बाद उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया. शामली जिले के पुलिस अधीक्षक विजय भूषण ने बताया कि हिंदी अखबार अमर उजाला के पत्रकार विनय बालयान पर रात घर लौटते समय बाइक सवार तीन लोगों ने गोली चलाई थी. उन्होंने बताया कि बालयान को अस्पताल पहुंचाया गया. उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जाती है. भूषण ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन