Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

आशीष जोशी, पूजा सेठी और जुल्फिया के बारे में सूचनाएं

लोकसभा टीवी के सीईओ और प्रधान संपादक आशीष जोशी का कांट्रैक्ट खत्म हो गया है लेकिन वे अपने पद पर बने रहेंगे. लोकसभा सचिवालय के डिप्टी सेक्रेटरी श्रीकांत. एस ने एक पत्र जारी कर बताया कि कोरोना वायरस के दौर में फिलहाल आशीष जोशी को पद पर बने रहने को कहा गया है. इससे पहले 24 मार्च को लोकसभा सचिवालय के डायरेक्टर संतोष कुमार ने एक पत्र जारी कर आशीष जोशी का कॉन्ट्रैक्ट को 31 मार्च से खत्म होने की बात कही थी.

पूजा सेठी के बारे में सूचना है कि उन्हें जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड यानि जील का ग्रुप एडिटर बनाया गया है. वे अभी तक हेल्थ वेबसाइट माई उपचार डाट काम में थीं. वे जागरण ग्रुप के जागरण न्यू मीडिया में जीएम रह चुकी हैं. जागरण आनलाइन में डिजिटल हेड रही हैं. वे टाइम्स ऑफ इंडिया में भी काम कर चुकी हैं.

एबीपी न्यूज नेटवर्क से खबर है कि जुल्फिया वारिस को ‘एबीपी न्यूज नेटवर्क कंटेंट स्टूडियो’ का बिजनेस हेड बनाया गया है. जुल्फिया डिस्कवरी इंडिया, टीवी18 इंडिया, एमटीवी इंडिया आदि में काम कर चुकी हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन