Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कोरोना ने युवा पत्रकार सुनील अभिमन्यू को भी निगल लिया

युवा पत्रकार सुनील अभिमन्यू के निधन की सूचना आ रही है. सुनील को भी कोविड ने ही निगला.

बताया जा रहा है कि सुनील महीने भर से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे थे.

सुनील विराट वैभव हिन्दी दैनिक में कार्यरत रहे. उसके बाद अमर उजाला, चंडीगढ़ पहुंचे. फिर हिन्दुस्तान, भागलपुर में काम किया.

पत्रकार Dipak Baranwal ने फेसबुक पर सुनील के गुजर जाने के बारे में जानकारी प्रकाशित की है. देखिए कुछ अंश-

दैनिक जागरण में काम करने वाले मित्र Amit Nidhi का वाट्सअप पर एक संदेश आया। संदेश में मित्र ने लिखा Sunil Abhimanyu अब नहीं रहा। संदेश पढ़ने के बाद मैं निढाल हो गया। मेरी सोचने-समझने की शक्ति कुछ समय के क्षीण हो गई। अचानक से लगा कि साथ-साथ काम करने की कई सपने एक साथ टूट गए। ऐसा लग रहा है कि युद्धभूमि के मैदान में डटा एक महाबली अचानक से काल का ग्रास बन गया। कोविड के रूप में काल ने चक्रव्यूह बनाया और तुम अभिमन्यु की तरह फंसकर रह गए। हमारी मंडली के सदाबहार हीरो ने मंडली में किसी को नहीं बताया! उत्साह का संचार करने वाला हमारा हीरो … ऐसे हार जाओगे, मैंने तो नहीं सोचा था। तुम मेरी यादों में हो, दोस्त। पुनर्जन्म अगर हो तो फिर से दोस्त के रूप में तुम्हें चाहूंगा … जहां भी हो, वादा करो … मिलोगे जरूर …

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन