Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

आज तक के पत्रकार अभिषेक मिश्रा बने IBC24 यूपी एडिटर

Man in a striped shirt stands at a marble reception desk in an office lobby with a backlit IBM24 sign behind him.

आज तक के अनुभवी पत्रकार अभिषेक मिश्रा ने IBC 24 के साथ यूपी एडिटर के तौर पर अपनी नई पारी की शुरुआत की है। आज तक से इस्तीफ़ा देने के बाद इस बड़ी जिम्मेदारी की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है।

अभिषेक मिश्रा इससे पहले सीनियर स्पेशल कोरेस्पोंडेंट के रूप में आज तक/ इंडिया टुडे के साथ 6 वर्षों जुड़े हुए थे।

पत्रकारिता के क्षेत्र में 17 वर्षों के अनुभव के साथ उन्होंने अपनी शुरुआत डीडी ज्ञानदर्शन से एंकर के तौर पर की। इसके बाद जनता टीवी, इंडिया न्यूज़, न्यूज़ एक्स, जी मीडिया, लाइव टुडे, तिरंगा टीवी और इंडिया टुडे जैसे चैनलों के साथ जुड़े रहे और अपनी पोलिटिकल रिपोर्टिंग और ग्राउंड रिपोर्ट्स के लिए जाने जाते रहे हैं।

यूपी की सियासत को समझने वाले और अपनी यूनिक रिपोर्टिंग शैली की लिए अभिषेक हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में अनुभव रखते है। अपने स्टेट हेड की ज़िम्मेदारी के तौर पर अभिषेक IBC 24 चैनल का यूपी में विस्तार, संपादकीय प्रारूप, चुनाव कवरेज, चैनल नेटवर्क और राज्य की टीम को मजबूत करने काम करेंगे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन