Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

न्यूज़ नेशन से जुड़े एंकर अभिषेक पांडेय, नैयर आजम की इस मंच से नई पारी!

न्यूज़ एंकर अभिषेक पांडे ने रिपब्लिक भारत का साथ छोड़कर अब न्यूज़ नेशन के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है।

इससे पहले अभिषेक पांडे इंडिया न्यूज़ नेशनल और ज़ी भारत जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों का भी हिस्सा रह चुके हैं।

नई टीम, नई ऊर्जा और दर्शकों तक बेबाक पत्रकारिता पहुंचाने के नए संकल्प के साथ… एक नई शुरुआत।


वहीं, पत्रकार नैयर आजम ने डिजिटल समाचार मंच द क्रेडिबल न्यूज़ (The Credible News) के साथ नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने संस्थान में रिपोर्टर के पद पर जॉइन किया है।

नैयर आजम ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि वह सड़कों से लेकर संसद तक और गांवों से लेकर शहरों तक की महत्वपूर्ण खबरें, लोगों की आवाज़ और जमीनी मुद्दे इस मंच के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने अपने काम पर भरोसा और समर्थन बनाए रखने की अपील भी की।

नैयर आजम ने इस अवसर के लिए अशोक कुमार पांडेय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास और सहयोग से उन्हें यह नई जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन