Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

वरिष्ठ पत्रकार आदर्श प्रकाश सिंह ने ‘पत्रकारिता के टेढ़े मेढ़े रास्ते’ से निकलकर किताब लिख दी!

Two men indoors exchanging a book; one wears a white shirt, the other a pink checkered shirt, both smiling.

संजय श्रीवास्तव-

दो दिन पहले आदर्श प्रकाश सिंह जी अपने बेटे के साथ घर आए. साथ में अपनी नई किताब पत्रकारिता के टेढ़े मेढ़े रास्ते भी लेकर आए. ये किताब उनके पत्रकारीय सफर को बयां करती है. उसके पत्रकारिता के अनुभवों को भी.

40 सालों तक उन्होंने तब पत्रकारिता की, जब आमतौर पर प्रिंट देश की मीडिया की दुनिया का राजा था. हालांकि अपने अनुभव से मैं मानता हूं कि ये प्रिंट है, जहां पत्रकारिता इस संक्रमण काल में भी कुछ बची लगती है. आखिर भारत में प्रिंट की लीगेसी 150 सालों से ऊपर की भी है.

इतने सालों में प्रिंट मीडिया ने बहुत उतार चढ़ाव देखे, देश की आजादी देखी, उसके बाद का दौर देखा, बदलती तकनीक के साथ कदम मिलाया, बदलते मिजाज और सियासत को देखा. कहा जा सकता है कि ये टीवी और डिजिटल से ज्यादा मेच्योर हो चुका है.

आदर्श जी बीएचयू की पढ़ाई करके नवभारत टाइम्स में लखनऊ से शुरुआत की. उनसे मेरी मुलाकात 90 के दशक के मध्य के बाद अमर उजाला मेरठ में हुई. इसके बाद भी वह शहरों और कई अखबारों में रहे. रिटायर होने के बाद पत्रकारिता से जुड़ी कई किताबें लिख चुके हैं. इस किताब में उन्होंने अपने इस सफर को बयां किया है. जिसे पढ़ना सुखद है. हालांकि अभी मैंने उनकी इस किताब को पढ़ना शुरू ही किया है.

सरल स्वाभाव वाले आदर्श जी बेटे के साथ घर आए. बहुत सी बातें हुईं. पुरानी बातें और साथियों के बारे में बतियाया गया. उनका बेटा भी नोएडा में रहता है. अच्छे पद पर काम कर रहा है. पिता के साथ उसका अपनापा देखकर और भी सुखद लगा. बेटा मिलनसार है.

आदर्श जी अब भी एक्टिव और फिट हैं. लखनऊ में रहते हैं, बेटे के पास आते रहते हैं. लिखने का काम भी करते रहते हैं. उम्मीद करता हूं कि वो इसी तरह सक्रिय रहेंगे. और अच्छा जीवन गुजारते रहेंगे. उनकी नई किताब के लिए भी उन्हें बधाई.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन