Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बांदा के पत्रकार ने अज्ञात के खिलाफ बदनाम करने का मुकदमा दर्ज कराया!

बांदा। अज्ञात व्यक्ति की फर्जी शिकायतों से लगातार प्रताड़ित हो रहे पत्रकार के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया। अपनी प्रताड़ना और छवि धूमिल होने से आजिज आकर आखिरकार पत्रकार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने मामले को तत्काल संज्ञान लेते हुए बाँदा नगर कोतवाली में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

बताते चलें कि जनपद में कई वर्षों से एक निजी न्यूज चैनल और दैनिक भास्कर डिजिटल के लिए पत्रकारिता कर रहे अल्तमश हुसैन ने मुकदमा दर्ज कराया है। पत्रकार अल्तमश हुसैन ने दी गई तहरीर पर उल्लेख किया है कि विगत कई वर्षों से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गलत नाम पता मोबाइल नंबर का उपयोग करके उनके खिलाफ शासन प्रशासन के अधिकारियों से गलत आरोप लगाते हुए रजिस्ट्री के माध्यम से शिकायत की जाती है।

पुलिस जांच में शिकायत कर्ता कभी सामने नहीं आता है। और जांच में शिकायत करने वाले व्यक्ति का नाम पता गलत निकलता है। इसी गंभीरता को देखते हुए अज्ञात व्यक्ति के ऊपर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने साइबर सेल, एलआईयू, कोतवाली प्रभारी को जल्द से जल्द रजिस्ट्री के माध्यम से झूठी शिकायत करने वाले व्यक्ति की तलाश कर कठोर कार्यवाही के लिए आदेशित किया है।

देखें एफआईआर कॉपी…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन