इंडियन एक्सप्रेस समूह के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत गोयनका ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिवार द्वारा उज्जैन में कथित रूप से खरीदी गई जमीन को लेकर चर्चा के बीच वरिष्ठ पत्रकार जय मजूमदार की पत्रकारिता की सराहना की है।
सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में अनंत गोयनका ने लिखा कि-

“ऑब्जेक्टिव जर्नलिज्म (निष्पक्ष पत्रकारिता) के लिए एक विनम्र सलाम। यही जय मजूमदार हैं जिन्होंने 12 साल पहले इंडियन एक्सप्रेस में रॉबर्ट वाड्रा भूमि सौदे का खुलासा किया था और पिछले वर्ष यूएसएआईडी के जरिए भारतीय चुनावों को फंडिंग किए जाने संबंधी डोनाल्ड ट्रंप के दावे को भी तथ्यों के आधार पर गलत साबित किया था।”
गोयनका का यह बयान ऐसे समय आया है जब इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक रिपोर्ट में मुख्यमंत्री मोहन यादव, उनके परिजनों और रिश्तेदारों द्वारा उज्जैन में बड़ी मात्रा में जमीन खरीदे जाने का मामला चर्चा में है। इस रिपोर्ट को भी जय मजूमदार ने तैयार किया है।
अनंत गोयनका के बयान को कई लोग इस संदेश के रूप में देख रहे हैं कि पत्रकारिता का मूल्य किसी व्यक्ति, दल या विचारधारा के पक्ष या विपक्ष में खड़े होने से नहीं, बल्कि तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और निर्भीक रिपोर्टिंग करने से तय होता है। उन्होंने जय मजूमदार के उदाहरण के जरिए यह रेखांकित करने की कोशिश की कि एक पत्रकार की विश्वसनीयता उसकी लगातार और तथ्यपरक खोजी रिपोर्टिंग से बनती है, चाहे मामला किसी भी राजनीतिक दल या नेता से जुड़ा हो।
गौरतलब है कि जय मजूमदार की हालिया रिपोर्ट में उज्जैन में जमीन खरीद से जुड़े कई दस्तावेजी तथ्यों का उल्लेख किया गया है, जिसके बाद यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। वहीं, इंडियन एक्सप्रेस प्रबंधन ने भी अपनी रिपोर्टिंग के समर्थन में पत्रकार की निष्पक्षता और पेशेवर विश्वसनीयता को रेखांकित किया है।
Related News…



Shadab khan
June 26, 2026 at 8:47 am
भोपाल की पत्रकार विजया पाठक ने एक साल पहले ही जमीन घोटला खोल दिया था मोहन यादव का