Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इंडिया न्यूज से आंचल श्रीवास्तव, रॉयटर्स से श्रव्या और न्यूज9 से दीपक कुमार के बारे में सूचनाएं

आंचल श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया पर अपनी नई भूमिका की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि India News में एंकर के रूप में नई शुरुआत उनके लिए सीखने, आगे बढ़ने और सार्थक पत्रकारिता में योगदान देने का अवसर है। उन्होंने इस सफर में साथ देने वाले सभी लोगों का आभार भी व्यक्त किया।


वहीं, श्रव्या मार्कीनी ने बताया कि उन्होंने Reuters में Associate Correspondent के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित संगठन के साथ शुरुआती दो महीने उनके करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण, सिद्धांतों पर आधारित और सीख से भरपूर रहे हैं।


इधर, दीपक कुमार ने News9 में अपने दूसरे कार्यकाल के समापन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि नौ महीने के दौरान उन्हें प्राइम-टाइम शो प्रोड्यूस करने, प्रमुख बुलेटिन एंकर करने और एक प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि इस कार्यकाल की हर चुनौती और हर खबर ने उन्हें एक बेहतर पत्रकार बनने में मदद की।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन