Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एसोसिएटेड प्रेस से जुड़ीं अंजलि कृष्णन, जागरण डिजिटल से साक्षी शुक्ला की निकासी!

मीडिया जगत से जुड़ी दो अहम खबरें सामने आई हैं। पत्रकार अंजलि कृष्णन ने वैश्विक समाचार एजेंसी द एसोसिएटेड प्रेस (AP) के साथ नई पारी शुरू की है, जबकि साक्षी शुक्ला ने जागरण न्यू मीडिया से विदाई ले ली है।


अंजलि कृष्णन बनीं आउटपुट प्रोड्यूसर

अंजलि कृष्णन ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि उन्होंने द एसोसिएटेड प्रेस में आउटपुट प्रोड्यूसर के पद पर नई जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने अपनी नई शुरुआत पर खुशी जताते हुए इसे अपने करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया।

अंजलि ने एशियन कॉलेज ऑफ जर्नलिज्म से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले वह द हिंदू, द बेटर इंडिया और अंतरराष्ट्रीय पत्रिका न्यूजवीक के साथ काम कर चुकी हैं। विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की रिपोर्टिंग में उनका अच्छा अनुभव रहा है।


साक्षी शुक्ला ने जागरण न्यू मीडिया से ली विदाई

वहीं, पत्रकार साक्षी शुक्ला ने जागरण न्यू मीडिया से अपने कार्यकाल की समाप्ति की घोषणा की है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेश में उन्होंने लिखा कि जागरण न्यू मीडिया के साथ उनका सफर बेहद यादगार और सीख से भरपूर रहा।

साक्षी ने अपनी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सहयोग, सीखने के अवसर और साथियों का समर्थन उनके पेशेवर और व्यक्तिगत विकास में बेहद अहम रहा। हालांकि उन्होंने अभी अपने अगले संस्थान या नई जिम्मेदारी की जानकारी साझा नहीं की है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन