Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

अंकिता भंडारी मर्डर केस: पूर्व MLA की पत्नी का बीजेपी के इस नेता पर बड़ा आरोप, देखें वीडियो

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर एक बार फिर सियासी भूचाल खड़ा हो गया है। मामले में सजा हो जाने के बावजूद जिस VVIP एंगल की चर्चा शुरू से होती रही, वह अब एक बार फिर सतह पर आ गया है। इस बार आरोप किसी विपक्षी नेता ने नहीं, बल्कि ख़ुद भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पत्नी उर्मिला ने लगाए हैं। सामने आए एक कथित ऑडियो में सुरेश राठौर यह दावा करते सुने जा रहे हैं कि जिस रात अंकिता की हत्या हुई, उस रात रिज़ॉर्ट में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम मौजूद थे। इन दावों के सामने आने के बाद न सिर्फ भाजपा की मुश्किलें बढ़ी हैं, बल्कि अंकिता भंडारी केस की दोबारा जांच की मांग भी तेज़ हो गई है।


पत्रकार सचिन गुप्ता का ट्वीट-

18 दिसंबर 2022 को उत्तराखंड में हुआ अंकिता भंडारी मर्डर केस तो सबको याद ही होगा। इसमें BJP नेता के पुत्र सहित 3 लोगों को पिछले दिनों सजा हुई। ये भी कहा गया कि कोई VVIP इन्वॉल्व था, लेकिन जांच एजेंसियां उसका नाम बचा गईं।

अब ज्वालापुर के पूर्व BJP विधायक सुरेश राठौर और उनकी कथित दूसरी पत्नी उर्मिला से बातचीत का एक ऑडियो सामने आया है। इसमें सुरेश कथित तौर पर अंकिता भंडारी मर्डर केस में दुष्यंत कुमार गौतम का नाम ले रहे हैं। दुष्यंत राज्यसभा सांसद हैं, BJP के राष्ट्रीय महासचिव हैं और उत्तराखंड प्रभारी हैं।

ऑडियो में सुरेश राठौर कह रहे हैं कि उस रात दुष्यंत गौतम उसी रिजॉर्ट में मौजूद थे, जहां अंकिता की हत्या हुई। अनैतिक संबंधों को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। सुरेश ने ये तक दावा किया कि BJP नेता के कई ऑडियो–वीडियो एक BJP नेत्री के पास मौजूद हैं।

फिलहाल सुरेश राठौर और उर्मिला की ऑडियो सामने आने के बाद कांग्रेस हमलावर हो गई है। अंकिता भंडारी केस की दोबारा जांच की मांग उठ गई है। वहीं ऑडियो पर उर्मिला कायम हैं और वो भी इस मांग का समर्थन कर रही हैं।

उधर, अंकिता भंडारी मर्डर केस में आरोप लगते ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ ने BJP से इस्तीफा दिया। दरअसल, एक ऑडियो में BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने आरती गौड़ का नाम लिया है। इसमें वो कह रहे हैं कि BJP के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम की कई ऑडियो-वीडियो आरती गौड़ के पास हैं।

सुरेश राठौर की कथित दूसरी पत्नी उर्मिला का आरोप है कि आरती गौड़ ने ही उस कमरे पर बुलडोजर चलवाया, जिसमें अंकिता भंडारी का मर्डर हुआ था। मतलब, सुबूत नष्ट किए गए।


उत्तराखंड महिला मोर्चा लिखता है-

अंकिता भंडारी ने अपनी हत्या से पूर्व अपने मित्र से व्हाट्सएप पर बातचीत में VIP का उल्लेख किया है। उत्तराखंड महिला मंच ने अंकिता भंडारी हत्याकांड पर एक तथ्यान्वेषण रिपोर्ट प्रकाशित की थी। आप उत्तराखंड महिला मंच से ये रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें…

अंकिता हत्याकांड में बड़े अख़बार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की पीसी दबा गए!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन