Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक भास्कर में अनमोल शर्मा का प्रमोशन, अमर उजाला से कार्तिकेय दिवाकर की नई पारी

दैनिक भास्कर में कार्यरत अनमोल शर्मा को प्रमोशन मिला है। अब उनकी जिम्मेदारी सब एडिटर से बढ़ाकर एसोसिएट प्रोड्यूसर (Associate Producer) की कर दी गई है।

अनमोल शर्मा ने स्वयं इस उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए बताया कि पिछले एक वर्ष के दौरान उन्होंने रिसर्च और लेखन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण अनुभव हासिल किया। इसी अनुभव ने उन्हें पेशेवर और रचनात्मक रूप से आगे बढ़ने में मदद की। अब वह प्रोडक्शन की नई भूमिका में नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।

उन्होंने कहा कि यह उनके करियर का नया अध्याय है, जहां उन्हें सीखने और बेहतर काम करने के नए अवसर मिलेंगे।


पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखते हुए कार्तिकेय दिवाकर ने अमर उजाला के संपादकीय विभाग (Editorial Department) में ट्रेनी के रूप में जॉइन किया है।

कार्तिकेय ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा कि स्कूल के दिनों में जिस अखबार को पढ़कर बड़े हुए, उसी संस्थान में काम करने का अवसर मिलना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है।

उन्होंने बताया कि उन्हें दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज्म (दिल्ली विश्वविद्यालय) से कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से अमर उजाला में नियुक्ति मिली है। उन्होंने इसे अपने पत्रकारिता करियर की महत्वपूर्ण शुरुआत बताते हुए संस्थान के साथ सीखने और आगे बढ़ने की इच्छा जताई।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन