Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक भास्कर को तगड़ा झटका, नेशनल एडिटर अरुण चौहान अमर उजाला जायेंगे!

भोपाल से एक बड़ी खबर आ रही है। नेशनल न्यूज़ रूम के नेशनल एडिटर अरुण चौहान डीबी कॉर्प ग्रुप को अलविदा कह रहे हैं। वे अमर उजाला जाएँगे, ऐसी चर्चा है। अरुण चौहान दैनिक भास्कर की रीढ़ माने जाते हैं। उधर बताया जा रहा है कि दैनिक भास्कर पंजाब के स्टेट एडिटर और चंडीगढ़ के संपादक रजनीश को भोपाल बुलाकर नेशनल न्यूज़ रूम का एडिटर बनाया गया है।

इस बीच अमर उजाला में भी बड़े फेरबदल की आहट है। अमर उजाला नोएडा में अरुण चौहान की एंट्री से चर्चाओं का बाजार गर्म है। मीडिया गलियारों में इन दिनों अमर उजाला को लेकर बड़े बदलावों की चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, अमर उजाला नोएडा में वरिष्ठ संपादक इंदु शेखर पांचोली सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार अरुण चौहान द्वारा पंचोली के ही पद पर आने की चर्चाएं हैं। अरुण चौहान को पांचोली के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जा रहा है और उन्हें नोएडा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक अमर उजाला प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि जुलाई में अमर उजाला के संपादकीय विभाग में व्यापक फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। कई संपादकों के तबादले और नई नियुक्तियों की चर्चाएं जोरों पर हैं। बताया जाता है कि आगरा संस्करण के संपादक भूपेंद्र मई में सेवानिवृत्त हो चुके हैं, लेकिन उन्हें जुलाई तक कार्य जारी रखने का अनुरोध किया गया है।

इन घटनाक्रमों को जोड़कर देखा जाए तो माना जा रहा है कि अमर उजाला प्रबंधन एक बड़े संगठनात्मक पुनर्गठन की तैयारी में है। आने वाले कुछ सप्ताह मीडिया जगत के लिए कई नई नियुक्तियों और तबादलों की खबरें लेकर आ सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन