Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

युवा पत्रकार अश्विन मिश्रा ने इस न्यूज़ चैनल से इस्तीफा दिया!

युवा पत्रकार अश्विन मिश्रा ने गोवा के हिंदी सैटेलाइट न्यूज चैनल राष्ट्र टीवी से इस्तीफा दे दिया है। वह चैनल में स्पोर्ट्स एंकर, डिजिटल इंचार्ज और हाल ही में उत्तर प्रदेश ब्यूरो रिपोर्टर की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

अश्विन मिश्रा ने 1 अगस्त 2025 को राष्ट्र टीवी ज्वाइन किया था। इस दौरान उन्होंने लोकप्रिय स्पोर्ट्स शो ‘स्पोर्ट्स पावरप्ले’ की एंकरिंग की और खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। बाद में चैनल प्रबंधन ने उन्हें उत्तर प्रदेश में ब्यूरो रिपोर्टर की जिम्मेदारी भी सौंपी थी।

पत्रकारिता के दौरान उन्होंने अर्जुन तेंदुलकर का पहला टीवी इंटरव्यू लेने के अलावा सुरेश रैना, शेन वॉटसन, रॉबिन उथप्पा, कीरोन पोलार्ड और ड्वेन ब्रावो सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों का साक्षात्कार किया। इसके अलावा गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, अभिनेता मनोज बाजपेयी, अनुपम खेर और जैकी श्रॉफ के इंटरव्यू भी चर्चा में रहे। उन्होंने आईएफएफआई 2025, फीडे वर्ल्ड कप, आईसीसी महिला विश्व कप 2025 और आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 जैसे बड़े आयोजनों की ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की।

राष्ट्र टीवी से पहले अश्विन मिश्रा आईटीवी नेटवर्क (इंडिया न्यूज) में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के रूप में कार्यरत थे, जहां उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024, टी20 विश्व कप 2024, आईपीएल और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की कवरेज की। इससे पहले वह इंडिया अहेड न्यूज और दैनिक भास्कर के साथ भी काम कर चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के अमेठी निवासी अश्विन मिश्रा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साथ ही उन्होंने एलएलबी की डिग्री भी हासिल की है।

सूत्रों के अनुसार, अश्विन मिश्रा जल्द ही किसी बड़े राष्ट्रीय मीडिया संस्थान के साथ अपने नए पेशेवर सफर की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने अभी अपने अगले संस्थान के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन