Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

बांदा में तीन पत्रकारों के खिलाफ अदालत में परिवाद दर्ज हुआ!

बांदा- उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद में एनडीटीवी इंडिया के स्ट्रिंगर मनीष मिश्रा, भारत समाचार के स्ट्रिंगर मनोज गोस्वामी और शिवम तिवारी के खिलाफ परिवाद दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। परिवाद पत्रकार एवं पर्यावरण कार्यकर्ता आशीष सागर दीक्षित की शिकायत पर दर्ज हुआ है।

बताया जा रहा है कि उक्त तीनों पर योजनाबद्ध तरीके से शराब पीकर पत्रकार एवं पर्यावरण कार्यकर्ता/द प्रेस ट्रस्ट ऑफ बुंदेलखंड के फाउंडर आशीष सागर दीक्षित के घर पहुंचकर 26 दिसम्बर 2025 को गाली गलौज करते हुए उन पर हमलावार होने का आरोप है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

वहीं पीड़ित आशीष सागर दीक्षित के मुताबिक उन्होंने 27 दिसम्बर को नगर कोतवाली में मौजूदा कोतवाल बलराम सिंह को तहरीर दी थी। किंतु विपक्षी के दबाव में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। वहीं आईजीआरएस, जनसुनवाई पोर्टल पर कालू कुआं चौकी प्रभारी ने कूटरचित आख्या लगाकर हाथ खड़े कर लिए क्योंकि दोनों पक्ष पत्रकारिता से जुड़े थे।

उधर स्थानीय नागरिकों के सामने घटना की रात्रि अपमान और सार्वजनिक रूप से उक्त तीनों पत्रकारों की अभद्रता व गुंडई से आहत एनजीटी याचिकाकर्ता आशीष सागर ने माननीय न्यायालय की शरण ली थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में अंकित थी। जिसकी पेनड्राइव भी नगर कोतवाल को दी गई थी किन्तु उन्होंने एफआईआर नहीं लिखी.. जिस पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बांदा ने उक्त प्रकरण को डिजिटल साक्ष्य और सर्वोच्च न्यायालय की गाइडलाइन के अनुसार परिवाद में दर्ज किया है।

देखें अदालती पत्रावली…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन