Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

उत्तराखंड में लॉन्च हुआ दैनिक भास्कर ऐप

CM धामी और बाबा रामदेव ने किया शुभारंभ, बोले– “भास्कर निष्पक्ष पत्रकारिता की पहचान”

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को देश के सबसे बड़े मीडिया समूहों में से एक दैनिक भास्कर ने अपने मोबाइल न्यूज़ ऐप का औपचारिक शुभारंभ किया। राजधानी देहरादून के हयात सेंट्रिक होटल, राजपुर रोड में आयोजित समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, योगगुरु बाबा रामदेव, और परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने संयुक्त रूप से बटन दबाकर ऐप लॉन्च किया।

कार्यक्रम में राज्य सरकार, मीडिया जगत और उद्योग जगत के कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।

धामी बोले – ‘भास्कर ने हमेशा जनता की आवाज़ उठाई’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर कहा— “भास्कर ग्रुप ने हमेशा विकास, समाज और जनहित से जुड़ी खबरों को प्राथमिकता दी है। निष्पक्ष पत्रकारिता की जो परंपरा इस समूह ने कायम रखी है, वह बाकी संस्थानों के लिए मिसाल है। मुझे उम्मीद है कि यह नया ऐप उत्तराखंड की जनता तक त्वरित, सटीक और जिम्मेदार खबरें पहुंचाएगा।”

बाबा रामदेव ने कहा – ‘मीडिया तभी ताकतवर है, जब वह निर्भीक हो’

“आज जब मीडिया पर कॉरपोरेट और राजनीतिक दबाव बढ़ रहे हैं, ऐसे समय में डिजिटल माध्यमों का विस्तार जरूरी है। भास्कर का डिजिटल प्लेटफॉर्म तभी सार्थक होगा, जब वह सत्ता से सवाल करने की ताकत रखे।”

भास्कर की डिजिटल यात्रा का नया पड़ाव

दैनिक भास्कर ग्रुप ने बीते कुछ वर्षों में डिजिटल फ्रंट पर तेजी से विस्तार किया है। उत्तराखंड ऐप लॉन्च को उसी दिशा में उठाया गया एक और कदम माना जा रहा है। इस ऐप के जरिए पाठकों को राज्य के सभी जिलों की खबरें, वीडियो, ई-पेपर, फोटो गैलरी और रीयल टाइम अलर्ट उपलब्ध रहेंगे।

ग्रुप का दावा है कि ऐप में ‘लोकल से नेशनल तक, सब एक क्लिक पर’ की सुविधा होगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन