Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

भोपाल में पत्रकार अजय वर्मा को पुलिस वालों ने पीटा, मीडियाकर्मियों में गुस्सा

भोपाल। शुक्रवार की शाम लगभग 6 बजे टीटी नगर थाने पर रिपोटिंग करने पहुंचे पीपुल्स समाचार के पत्रकार अजय वर्मा पर थाना प्रभारी राजकुमार सर्राफ और एसआई सेंगर ने साथी सिपाहियों के साथ मिलकर मारपीट की। इस घटना में अजय को गंभीर चोटें आयी हैं। गम्भीर रूप से घायल अजय को प्राथमिक उपचार के बाद काटजू अस्पताल से जेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही राजधानी के पत्रकार थाने पर जमा हो गए। सभी पत्रकार गृह मंत्री से आरोपी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग कर रहे थे।

अजय के अनुसार वह जब थाने के सामने से गुज़र रहे थे तो थाने पर भीड़ देख कर रुक गए। पता किया तो उन्हें बताया गया की पत्नी से त्रस्त एक युवक आत्मदाह करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने घटना को कवर करने के लिए तस्वीरें खीचना शुरू कर दिया। इस बात को लेकर थाना प्रभारी अपने अमले के साथ अजय पर पिल पड़े और इतना पीटा के वह गम्भीर रूप से घायल हो गए। भोपाल श्रमजीवी पत्रकार संघ ने घटना की निंदा करते हुए गृह मंत्री से थाना प्रभारी सहित सभी दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है।

भोपाल से अरशद अली खान की रिपोर्ट।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन