Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

‘आज की खबर’ न्यूज़ चैनल एक्सक्लूसिव : राम मंदिर ट्रस्ट में मचा भूचाल, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा

Logo for a Hindi news channel: white text on a red square with the slogan 'Khabar jahan, hum wahan' on a red background.

लखनऊ/अयोध्या। राम मंदिर से जुड़े कुछ मुद्दों को लेकर पिछले दिनों से चल रही चर्चाओं और विवादों के बीच एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। ‘आज की खबर’ न्यूज़ चैनल को विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों का यह भी दावा है कि ट्रस्ट के प्रमुख सदस्यों में शामिल डॉ. अनिल मिश्र ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक ट्रस्ट अथवा विश्व हिंदू परिषद की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में औपचारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

‘आज की खबर’ के सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से मंदिर प्रबंधन और चढ़ावे से जुड़े मामलों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच संगठन के शीर्ष स्तर पर लगातार मंथन चल रहा था। इसी क्रम में यह घटनाक्रम सामने आया है।

सूत्रों का कहना है कि विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा इन दिनों अयोध्या में मौजूद हैं और संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी वहां डेरा डाले हुए हैं। बताया जा रहा है कि बंद कमरे में कई दौर की बैठकें हुई हैं, जिनमें मौजूदा परिस्थितियों और संगठन की भावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बीते दिनों राम मंदिर के चढ़ावे और वित्तीय प्रबंधन को लेकर विभिन्न स्तरों पर सवाल उठे थे। कुछ पूर्व पदाधिकारियों और संबंधित लोगों द्वारा ट्रस्ट के कामकाज को लेकर सार्वजनिक तौर पर अपनी आपत्तियां भी दर्ज कराई गई थीं। इसके बाद से ही मामले पर देशभर की निगाहें टिकी हुई हैं।

‘आज की खबर’ को मिली जानकारी के अनुसार, संगठन और ट्रस्ट दोनों ही स्तरों पर स्थिति की समीक्षा की जा रही है। वहीं, चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्र के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक और धार्मिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

फिलहाल सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इन दावों पर संबंधित पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। ऐसे में सभी की नजरें अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और विश्व हिंदू परिषद की संभावित प्रतिक्रिया पर टिकी हुई हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन