Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

साहित्य

पत्रकार अब लेफ्ट-राईट विचारधारा छोड़ कर नेता बनते जा रहे हैं : पुण्य प्रूसन बाजपेयी

दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में पिछले दिनों टेलीविजन पत्रकार दिनेश मानसेरा की किताब ‘दाज्यू बोले’ का विमोचन हुआ। इस मौके पर आजतक के पत्रकार पुण्य प्रसून वाजपेयी ने अपने सम्बोधन में उन पत्रकारो को आड़े हाथों लिया जो कि सत्ता के गलियारों में अपने फायदे के लिए अपना रास्ता बदल लेते है। उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस और बीजेपी में कोई फर्क नहीं रह गया। पत्रकार भी अब लेफ्ट राईट विचारधारा को छोड़ कर राजनेता बनते जा रहे हैं। एनडीटीवी इंडिया के राजनीतिक संपादक मनोरंजन भारती ने कहा कि पहले भी पत्रकार राजनीति में आते रहे हैं और सांसद, प्रधानमंत्री बने हैं।

बीजेपी के उत्तराखंड अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि कोई न कोई ऐसी शक्ति ऐसी जरूर काम करती है जोकि पत्रकार हो या राजनेता उन्हें उनकी ऊंचाइयां जरूर देती है। एनडीटीवी इंडिया की लोकप्रिय एंकर निधि कुलपति ने ‘दाज्यू बोले’ पुस्तक को चुटीले अंदाज में पेश करने की दिनेश मानसेरा की कोशिशों को सराहा और किताब से कई अंश भी पढ़ कर सुनाये। बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने दिनेश मानसेरा को मीडिया में पच्चीस साल पूरे होने पर शुभकामनाएं दी और ‘दाज्यू बोले’ के जरिये व्यंग्य लिखे जाने की भी तारीफ की।

सांसद भगत सिंह कोशियारी ने कहा कि दिनेश ने जो भी ‘दाज्यू बोले’ में लिखा वो उनका तजुर्बा ही नहीं, हमारा भी तजुर्बा है। संचालन कर रहे एनडीटीवी के पत्रकार ह्रदयेश जोशी ने कहा कि नेताओ में व्यंग्य सुनने का धैर्य खत्म हो रहा है। ‘दाज्यू बोले’ किताब के लेखक दिनेश मानसेरा ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया से अपनी पहचान बना कर किताब लिखने का नया प्रयोग किया है। प्रेस क्लब के महासचिव नदीम अहमद काज़मी ने कहा कि प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया किसी भी पत्रकार की किताब के विमोचन को खुद अपने खर्चे पर लांच करेगा। इस मौके पर ऋचा अनिरुद्ध, अशोक श्रीवास्तव, संजीव पालीवाल, सरफराज सैफी, आरपी सिंह, नीरज कुमार और अन्य गणमान्य हस्तियों ने भी शिरकत की।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन