Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

डीडी फ्री डिश की 99वीं ई-नीलामी के नतीजे जारी, भारत एक्सप्रेस समेत इन 10 न्यूज़ चैनलों को मिला स्लॉट

नई दिल्ली। प्रसार भारती ने DD Free Dish के खाली MPEG-4 स्लॉट्स के लिए आयोजित 99वीं मध्यावधि (Mid-Year) ई-नीलामी के नतीजों की घोषणा कर दी है। इस नीलामी में कुल 10 टीवी चैनलों को स्लॉट आवंटित किए गए हैं।

सफल रहने वाले चैनलों में-

  • भारत एक्सप्रेस
  • रिपब्लिक टीवी
  • विस्तार न्यूज
  • नेशन 27
  • न्यूज इंडिया 24×7
  • आर बंगला
  • लिविंग इंडिया न्यूज
  • प्राग न्यूज
  • रेंगोनी और
  • एनई न्यूज शामिल हैं।

इन चैनलों को 5 जून 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए DD Free Dish प्लेटफॉर्म पर प्रसारण का अवसर मिलेगा।

प्रसार भारती ने खाली पड़े MPEG-4 स्लॉट्स के लिए 19 मई 2026 को आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी, जो 26 मई तक चली। इसके बाद ई-नीलामी आयोजित की गई और सफल चैनलों का चयन किया गया।

यह नीलामी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पहले आयोजित 97वीं MPEG-4 ई-नीलामी के बाद हुई है। उस नीलामी में प्रसार भारती ने 39 चैनलों को DD Free Dish पर स्लॉट आवंटित किए थे। वे स्लॉट 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक के लिए दिए गए थे, जबकि वर्तमान मध्यावधि नीलामी शेष अवधि यानी 5 जून 2026 से 31 मार्च 2027 तक के खाली स्लॉट्स भरने के लिए आयोजित की गई।

नीलामी में विभिन्न श्रेणियों और भाषाई वर्गों के लिए अलग-अलग बकेट निर्धारित किए गए थे। G1 बकेट समाचार एवं समसामयिक विषयों के चैनलों के लिए था, जबकि G2 बकेट गैर-समाचार चैनलों के लिए रखा गया था। इसके अलावा क्षेत्रीय भाषाओं के चैनलों के लिए भी अलग-अलग श्रेणियां बनाई गई थीं।

प्रसार भारती ने G1 (न्यूज) श्रेणी के लिए आरक्षित मूल्य 61.65 लाख रुपये और G2 (गैर-न्यूज) श्रेणी के लिए 60 लाख रुपये तय किया था। वहीं क्षेत्रीय श्रेणियों में R1 के लिए 31.65 लाख रुपये, R2 के लिए 34.83 लाख रुपये और R3 के लिए 4.94 लाख रुपये का आरक्षित मूल्य रखा गया था।

DD Free Dish देश के सबसे बड़े फ्री-टू-एयर डीटीएच प्लेटफॉर्म्स में से एक है और यहां स्लॉट मिलने को चैनलों की पहुंच बढ़ाने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन