Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

प्रभात खबर की एडिटोरियल टीम में बदलाव, डॉ आलोक देवघर के स्थानीय संपादक बनाये गए, कमल धनबाद के संपादक बने!

कमल किशोर जी

रांची। प्रभात खबर की एडिटोरियल टीम में बड़ा बदलाव किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसी बदलाव के तहत डॉक्टर आलोक कुमार सिंह प्रभात खबर देवघर के स्थानीय संपादक बनाए गये हैं।

वहीं धनबाद के संपादक जीवेश रंजन सिंह को सेवानिवृति के बाद डिजिटल से जोड़ा गया है। उनकी जगह कमल किशोर दुबे को धनबाद की जिम्मेदारी दी गई है।

गौरतलब है कि प्रभात खबर के प्रधान संपादक अंकित शुक्ला अखबार की बेहतरी के लिए नित्य नए प्रयोग कर रहे हैं। इस कारण अखबार नए कलेवर में दिख रहा है।

कमाल का न्यूज सेंस रखते हैं डॉ आलोक सिंह

बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉक्टर आलोक ने वर्ष 1995 में प्रभात खबर पटना से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद हिंदुस्तान, आज, दैनिक भास्कर अखबार समेत कई पत्रिकाओं में काम किया। संत कोलंबस कॉलेज से ग्रेजुएट और विनोबा भावे यूनिवर्सिटी से एमए आलोक ने इकोनॉमिक्स में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की। उनका न्यूज सेंस काबिले तारीफ है।

झारखंड की कई छोटी खबरों को न्यूज एंगल से तराश उन्होंने सुर्खियों में ला दिया। डेस्क पर होते हुए भी उन्होंने कई खबरें ब्रेक की। बेहतरीन स्पोर्ट्समैन रहे आलोक में टीम को लेकर चलने की क्षमता अदभुत है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Subodh Singh

    January 1, 2026 at 4:10 pm

    नववर्ष की ढेरों बधाइयाँ व हार्दिक शुभेच्छाएं
    नया साल जीवन में नए उत्साह की उर्जा को आलोकित करे, यही ईश्वर से प्रार्थना है
    कमाल का न्यूज सेंस रखते हैं डॉ आलोक सिंह
    बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉक्टर आलोक ने वर्ष 1995 में प्रभात खबर पटना से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद हिंदुस्तान, आज, दैनिक भास्कर अखबार समेत कई पत्रिकाओं में काम किया। संत कोलंबस कॉलेज से ग्रेजुएट और विनोबा भावे यूनिवर्सिटी से एमए आलोक ने इकोनॉमिक्स में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की। उनका न्यूज सेंस काबिले तारीफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन