Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

E20 विवाद: मनीष कश्यप समेत चार यूट्यूबर्स पर नागपुर में मुकदमा

Portrait of a middle-aged man with a mustache wearing a dark green kurta, seated, with a blue-purple news banner at the bottom containing Hindi text about E20, FIRs, and Nagpur police action (informational image).

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की E20 (20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) नीति को लेकर सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के बीच नागपुर साइबर पुलिस ने चार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें मनीष कश्यप, देसी बॉयसर (Desi Boyser), हर्षित राठी और अंकलेश इनवाते शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, मामला भाजपा के सोशल मीडिया पदाधिकारी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इन कंटेंट क्रिएटर्स ने यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर E20 ईंधन और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से जुड़े ऐसे वीडियो और पोस्ट साझा किए, जिनमें कथित रूप से भ्रामक और तथ्यहीन जानकारी प्रसारित की गई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब E20 पेट्रोल को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज है। हाल के दिनों में यूट्यूबर मनीष कश्यप ने दावा किया था कि E20 पेट्रोल से उनकी कार खराब हो गई। हालांकि, वाहन निर्माता टोयोटा की जांच में कंपनी ने कहा कि वाहन में खराबी का कारण E20 पेट्रोल नहीं, बल्कि फ्यूल टैंक में पानी की मौजूदगी थी। इसके बाद कंपनी ने मनीष कश्यप के खिलाफ अलग से एफआईआर भी दर्ज कराई थी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी सार्वजनिक रूप से कहा था कि जांच में E20 पेट्रोल को दोषी नहीं पाया गया।

एफआईआर दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ लोग इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि अन्य का कहना है कि यदि किसी वीडियो में गलत या भ्रामक जानकारी प्रसारित की गई है तो उसकी जांच होना स्वाभाविक है। फिलहाल, पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपों की सत्यता की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


कल गडकरी जी की धमकी, आज FIR! क्या इस देश में लोकतंत्र सचमुच ख़त्म हो गया?
जनता की करोड़ों की गाड़ियाँ कबाड़ हो जाएँ, मिडिल क्लास खून-पसीने की कमाई रोए… लेकिन खबरदार! अगर सरकार की नीति पर सवाल उठाया तो सीधे जेल जाओगे!
नागपुर से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बीजेपी के सोशल मीडिया सेल की शिकायत पर नागपुर साइबर पुलिस ने देश के 4 बड़े इन्फ्लुएंसर्स—मनीष कश्यप, देसी बॉयज़र (Desi Boyser), हर्षित राठी और अंकलेश इनवाते के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
इनका गुनाह? सिर्फ इतना कि इन्होंने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर केंद्र सरकार की E20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिक्स) नीति और उससे जनता को होने वाली दिक्कतों पर सवाल उठाए थे।
-घनश्याम लोधी

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन