Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

यूट्यूब चैनल के संचालक पर मुकदमा, मदरसे से जुड़ी भ्रामक न्यूज़ फैलाने का आरोप!

लखनऊ। हजरतगंज कोतवाली में कथित व्हाट्सएप/यूट्यूब न्यूज़ चैनल “एक्सप्रेसवे नेटवर्क” के संचालक मोहम्मद तल्हा वसीम अंसारी के खिलाफ अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि संचालक ने अधिकारियों से वसूली करने की नीयत से मदरसा शिक्षा से जुड़ी भ्रामक और तथ्यहीन खबरें प्रसारित कीं।

संयुक्त निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण शोभनाथ पांडेय की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि संबंधित व्यक्ति खुद को पत्रकार बताकर सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए विभाग की छवि खराब करने वाली सामग्री फैला रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि संबंधित यूट्यूब चैनल न तो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में पंजीकृत है और न ही किसी मान्यता प्राप्त मीडिया संस्था से जुड़ा हुआ है।

अधिकारियों का कहना है कि आरोपी द्वारा बार-बार मदरसा शिक्षा व्यवस्था को लेकर भ्रामक दावे किए गए, जिससे समाज में गलत संदेश गया और विभाग पर दबाव बनाने की कोशिश हुई। मामले को गंभीर मानते हुए पुलिस ने आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पत्रकारिता के नाम पर फर्जी चैनल चलाकर अफवाह फैलाने और वसूली जैसी गतिविधियों पर अब सख्ती की जाएगी। मामले की विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन