Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

आज के अखबार : वोट चोरी के खिलाफ रैली देशबन्धु में लीड, हेडलाइन मैनेजमेंट के बावजूद पहले पन्ने पर

संजय कुमार सिंह

आज देशबन्धु की लीड वोट चोरी पर कांग्रेस की रैली की खबर है। इसका शीर्षक है, मोदी-शाह की वोट चोरी पकड़ी गई। फ्लैग शीर्षक है, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली में गरजे राहुल। उपशीर्षक है, मोदी का आत्मविश्वास खत्म हो गया, शाह के हाथ कांपते हैं। इस रैली में राहुल गांधी ने साफ कहा कि अधिकारियों को यह नहीं भूलना चाहिए कि वे भाजपा के नहीं, बल्कि देश के चुनाव आयुक्त हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, भाजपा वोट चोरी से सरकार बनाती है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा और आरएसएस की विचारधारा खतरनाक है। खबर में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करने, कांग्रेस के डीएनए में सत्य है, चुनाव आयोग भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहा है और प्रधानमंत्री ने चुनाव आयुक्तों के लिए कानून बदला जैसी बातें कही गई हैं। आप जानते हैं कि वोट चोरी कांग्रेस का मुद्दा है, राहुल गांधी इस पर तीन प्रेस कांफ्रेंस कर चुके हैं। संसद में अमित शाह को इसपर बात करने की चुनौती दे चुके हैं। अलंद की सीट के मामले में मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा सीआईडी की चिट्ठियों का जवाब नहीं देने और अब इस मामले में भाजपा के पूर्व विधायक तथा उनके बेटे को आरोपी बनाया गया है। अमर उजाला में यह खबर दो कॉलम में है। नवोदय टाइम्स में यह खबर तीन कॉलम में है। शीर्षक है, ‘चोरी’ भाजपा के डीएनए में : राहुल।   

द हिन्दू में एक खबर है कि अलंद मामले के आरोपी ने चुनाव आयोग के पोर्टल की खामियों का लाभ उठाया। चार्जशीट के अनुसार आरोपियों ने आयोग के नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल (एनवीएसपी) की छह खामियों का दुरुपयोग किया। इन दो बड़ी खबरों के बीच आज हेडलाइन मैनेजमेंट के लिए आज कई खबरें दी गई हैं। मैं यहां उनकी चर्चा नहीं करूंगा लेकिन यह तो बताना ही पड़ेगा कि राहुल गांधी की रैली खबर किसी और अखबार में पहले पन्ने पर नहीं है। हिन्दुस्तान टाइम्स में अलंद की खबर तो पहले पन्ने पर नहीं ही रही कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के दो बड़े नेताओं के बीच विवाद का मामला नहीं निपट रहा है दो कॉलम में है। खबर के अनुसार दोनों ने कांग्रेस के शिखर के नेताओं से मुलाकात की। कहने की जरूरत नहीं है कि यह खबर न तो जनहित की है और न केंद्र की सरकार से संबंधित कि दिल्ली के अखबार पहले पन्ने पर छापें। इससे पहले खबर छप चुकी है कि दोनों में कोई विवाद नहीं है। लेकिन बड़े नेताओं से दोनों की मुलाकात को यह रंग दिया गया है। प्रदूषण की खबर लीड है। अमर उजाला ने प्रदूषण और मौसम की खबर को आठ कॉलम में छापा है लेकिन लीड का शीर्षक है, भाजपा में पीढ़ीगत बदलाव का आगाज, नितिन नबीन अब तक के सबसे युवा कार्यकारी अध्यक्ष। यह हेडलाइन मैनेजमेंट की खबर भी हो सकती है और इसे जरूरत से ज्यादा महत्व दिया गया है।

दिल्ली में जबरदस्त प्रदूषण चल रहा है। 14 दिसंबर के अखबारों में यह प्रमुख खबर थी। 15 के टाइम्स ऑफ इंडिया का शीर्षक था, सबसे गंदी हवा के दूसरे रिकार्ड वाले दिन शहर ने सांस लेने में दिक्कत महसूस की। इस खबर का इंट्रो है, एक साल से ज्यादा में सबसे बुरा एक्यूआई – सीवियर प्लस। प्रदूषण की समस्या 16 दिसंबर को भी गंभीर रही। दिल्ली में घने कोहरे के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान यात्रा की फ्लाइट देर से रवाना हुई। प्रदूषण की खबर हिन्दुस्तान टाइम्स में लीड है लेकिन इंडियन एक्सप्रेस में प्रदूषण या अलंद की खबरें पहले पन्ने पर नहीं हैं लेकिन नए भाजपा अध्यक्ष की खबर है। वोट चोरी पर राहुल गांधी की रैली भी पहले पन्ने पर नहीं है। दि एशियन एज में भी राहुल गांधी की रैली पहले पन्ने पर तीन कलम में है। शीर्षक हिन्दी में कुछ इस तरह होगा, कांग्रेस ने वोट चोरी के आरोप के साथ मोदी और आरएसएस को हटाने का संकल्प किया, चुनाव आयोग की आलोचना की। कोलकाता के द टेलीग्राफ में दिल्ली की वोट चोर रैली की खबर पहले पन्ने पर खबर अंदर होने की सूचना भर है। द हिन्दू में आज वोट चोरी पर राहुल गांधी की खबर तो पहले पन्ने पर नहीं है लेकिन प्रदूषण की खबर चार कॉलम में प्रमुखता से छपी है।

मैं रोज तीन हिन्दी और छह अंग्रेजी, कुल नौ, कई बार इससे भी ज्यादा अख़बार देखकर उसकी खास बातें लिखता हूँ। अंग्रेजी की खबरों के खास अंशों का अनुवाद करता हूं। वह भी लिखता हूं जो अखबार नहीं लिखते या नहीं लिख सकते हैं। जो लिखता हूं उसमें बहुत कुछ याद से लिखा होता है। एआई का सहयोग होता है। कुछ अंग्रेजी अखबारों की खबरों का अनुवाद होता है। इसलिये भूल-चूक की आशंका है। कृपया कहीं उल्लेख करने या हवाला देने से पहले अपने स्तर पर पुष्टि कर लें।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन