अविकल थपलियाल-
पत्रकार साथी हेम भट्ट पर हमला। घोर निंदनीय। शुक्रवार की सांझ ढले देहरादून के MKP कालेज के पास हुआ हमला। हमलावर 20-22 साल के बताए जा रहे हैं। दून पुलिस तुरन्त एक्शन लेते हुए हमलावरों को गिरफ्तार करें। पत्रकार संगठन डीजीपी से कार्रवाई के लिए मांग पत्र सौंपे। हेम भट्ट जल्द स्वस्थ हों।
मोहित डिमरी-
वरिष्ठ पत्रकार Hem Bhatt जी पर हुआ हमला सच बोलने की आज़ादी पर सीधा हमला है। आज शाम देहरादून में अपने घर लौटते समय अज्ञात तीन युवकों ने उनकी बाइक रोककर गाली-गलौच की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। हमलावर मौके से फरार हो गए। इस हमले में हेम भाई को गंभीर चोटें आईं, जिनका इलाज चिकित्सालय चल रहा है।
यह घटना कई सवाल खड़े करती है क्या उत्तराखंड में अब पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं? क्या कानून व्यवस्था भगवान भरोसे छोड़ दी गई है? आज अगर एक वरिष्ठ पत्रकार सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिक की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा? हम मांग करते हैं कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
अरविंद शेखर-
वरिष्ठ पत्रकार साथी हेम भट्ट पर अज्ञात स्कूटी सवारों का जानलेवा हमला । पत्रकार और पत्रकार संगठन स्वतंत्र आवाजों को खामोश करने की कोशिशो के खिलाफ आवाज उठाएं। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग हो।
हेम के मुताबिक – कल देर रात चैनल बंद कर दिया गया. आज मुझ पर जानलेवा हमला हुआ है. शाम घर लौटते वक्त तीन अज्ञात लोगों ने स्कूटी से पीछा किया, अचानक ओवरटेक किया, मारपीट की, धमकी दी, और मौके से फरार हो गये.
दून हॉस्पिटल में उपचार करवाया है, उत्तराखंड पुलिस को शिकायत की है.
पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। हेम भट्ट की डालनवाला थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक वह छह फरवरी को शाम करीब 5.50 पर अपने कॉन्वेंन्ट रोड स्थित जय भारत टीवी दफ्तर से अपने घर शान्ति विहार हरिद्वार बाईपास की ओर जा रहे थे। तभी एमकेपी चौक से आगे रेसकोर्स सड़क पर मुड़ते ही स्कूटी पर सवार तीन अज्ञात करीब 22-25 साल की उम्र के तीन लोगों ने उनकी बाईक को ओवरटेक कर रोक लिया और गाली गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरु कर दी।
साथ ही धमकी दी कि बहुत न्यूज चलाता है, अब अगर न्यूज चलायी तो फिर कहीं भी मिला तो उन्हें जान से मार देंगे। लोगों के इकट्ठा होने पर वे मौके से फरार हो गये, उनकी मारपीट से हेम भट्ट को चोटें आयी जिसका उपचार दून अस्पताल में करवाया गया।




